फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather: Warning for dense fog in Terai region Weather Changes from January 22 will rain in many districts

UP Weather Update: तराई में घने कोहरे की चेतावनी... 22 से फिर यू टर्न लेगा मौसम; इन जिलों में बारिश के आसार

Mon, 20 Jan 2025 05:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 05:17 PM IST
सार

Weather Forecast In UP: पछुआ हवाओं से कोहरा जोर से छंटा। प्रदेश में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही हैं। आज धूप से दिन का तापमान बढ़ेगा। 

विज्ञापन
UP Weather: Warning for dense fog in Terai region Weather Changes from January 22 will rain in many districts
बारिश से बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बुधवार से मौसम फिर से यू टर्न लेने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 22 जनवरी से पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से सोमवार व मंगलवार के लिए प्रदेश के 10 तराई जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है। हालांकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन


सोमवार को यूपी के कुछ तराई जिलों को छोड़कर ज्यादातर इलाकों में दिन चढ़ने के साथ अच्छी धूप खिली। तपिश भरी धूप की वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी दिखी। वहीं 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं इसके असर से कोहरे के घनत्व में कमी आई।

विज्ञापन

इन जिलों में बारिश के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 22 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed