फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update: Severe heat in the entire state for four days, warning of heatstroke, Prayagraj burning at

UP Weather Update : मौसम विभाग ने 10 जून तक भीषण गर्मी की चेतावनी जारी, फिर राहत की बारिश

Thu, 08 Jun 2023 01:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Jun 2023 01:20 AM IST
सार

बस्ती में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कई क्षेत्र 42 डिग्री सेल्सियस पर तपते रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ इस वक्त सक्रिय नहीं है, इस कारण गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
UP Weather Update: Severe heat in the entire state for four days, warning of heatstroke, Prayagraj burning at
भीषण गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध कर खरीदारी करती युवतियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

भले ही नौतपा ठंडा बीता हो, पर बृहस्पतिवार से तीन दिन गर्मी खूब तपाएगी। मौसम विभाग ने इन तीन दिनों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। हालांकि, रविवार से बादल और बारिश से राहत के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के निष्क्रिय हो जाने से मौसम शुष्क हो गया है और तापमान चढ़ने लगा है।

विज्ञापन


पारा चढ़ने के संकेत बुधवार को मिलने लगे। दिन का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में भी करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में लू की चेतावनी जारी है। पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। जिन इलाकों में लू नहीं भी चलेगी, वहां तपिश बेहाल कर सकती है। हालांकि, 11 से फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के आसार हैं, तो मौसम राहत देगा।
विज्ञापन


11 को बादलों का डेरा, 12 से बारिश
वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन कहते हैं कि अरब सागर में चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। यह उत्तर की ओर बढ़ेगा तो ठंडी हवा चलेगी। हालांकि, इसका लाभ लखनऊ को नहीं मिलेगा। फिर भी 11 को लखनऊ में बादल डेरा डालेंगे, अगले दिन से बरसात शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed