फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update: Relief from heat in Lucknow this week, clouds from 28, chances of rain from 30

UP Weather Update : लखनऊ में इस हफ्ते तपिश से राहत, 28 से बादल, 30 से बारिश के आसार

Wed, 26 Apr 2023 01:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 26 Apr 2023 01:27 AM IST
सार

दिन-रात का पारा घटता बढ़ता रहेगा, पर बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा। मंगलवार को भी मौसम में नमी रही, हवा के आगे धूप बेअसर रही। रात का पारा भी 3.3 डिग्री गिरकर 16.7 डिग्री दर्ज हुआ, यह सोमवार को 20 डिग्री दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
UP Weather Update: Relief from heat in Lucknow this week, clouds from 28, chances of rain from 30
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिन बीतने के साथ यदि आपको गर्मी बढ़ने की चिंता सता रही है तो परेशान न हों। दरअसल अप्रैल के आखिरी सप्ताह में से मई के पहले हफ्ते तक लखनऊ में तपिश से राहत के संकेत दे रहा है मौसम विभाग। दिन-रात का पारा घटता बढ़ता रहेगा, पर बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा। मंगलवार को भी मौसम में नमी रही, हवा के आगे धूप बेअसर रही। रात का पारा भी 3.3 डिग्री गिरकर 16.7 डिग्री दर्ज हुआ, यह सोमवार को 20 डिग्री दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह ठंडी हवाओं के साथ हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप खिलती गई, पर उसमें नरमी रही। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई और एक दिन पहले के 31.4 की अपेक्षा पारा 33.7 डिग्री रहा। तापमान में गिरावट, हवा और बेअसर धूप के कारण घरों-बाजार में एसी की जरूरत कम महसूस हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 28 से बादल फिर छाएंगे। 29 और 30 फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


अप्रैल के पहले हफ्ते के बराबर पहुंचा न्यूनतम पारा
अप्रैल के महीने में रात के तापमान में इतनी गिरावट अप्रैल के पहले सप्ताह में हुई थी। 6 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज हुआ था, उसके बाद अप्रैल के आखिरी सप्ताह में प्रवेश करते ही सोमवार की रात का पारा 16.7 डिग्री रहा। नौ अप्रैल से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के पार गया था और उसके बाद से लगातार 20 और 25 डिग्री के बीच बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते हफ्ते में चढ़ता उतरता रहा अधिकतम पारा
बीती 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से गिरना शुरू हुआ था। इसके बाद ये 31.4 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री के बीच बना रहा। दो बार पांच-पांच डिग्री की गिरावट इसमें दर्ज की गई। 26 अप्रैल से एक मई के बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 37 डिग्री के बीच बना रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री के बीच बना रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed