फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update: Morning-evening cold for a week, west will continue at double the speed

UP Weather Update : एक हफ्ते तक सुबह-शाम की ठंड, दोगुना रफ्तार से चलती रहेगी पछुआ

Thu, 02 Feb 2023 03:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 02 Feb 2023 03:04 PM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ एच आर रंजन के मुताबिक फरवरी के पहले सप्ताह में सुबह-शाम की ठंड महसूस होगी। साथ ही हवा की रफ्तार सामान्य दिनों की अपेक्षा दो गुना से अधिक तेज होगी। हालांकि बृहस्पतिवार के बाद हवा की गति थोड़ी सी धीमी होगी, लेकिन यह अपेक्षाकृत तेज ही रहेगी।

विज्ञापन
UP Weather Update: Morning-evening cold for a week, west will continue at double the speed
यूपी में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खिली हुई धूप और खुलता हुआ मौसम खुशनुमा अहसास तो दे रहा है। तेज धूप में लोग अब हाफ स्वेटर में काम चला ले रहे हैं, पर पछुआ हवाएं अभी पूरी तरह ठंड से राहत देती नहीं दिख रहीं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी पारा गिरेगा, ठंड भी लगेगी, लेकिन सुबह-शाम।

विज्ञापन

 

मौसम विशेषज्ञ एच आर रंजन के मुताबिक फरवरी के पहले सप्ताह में सुबह-शाम की ठंड महसूस होगी। साथ ही हवा की रफ्तार सामान्य दिनों की अपेक्षा दो गुना से अधिक तेज होगी। हालांकि बृहस्पतिवार के बाद हवा की गति थोड़ी सी धीमी होगी, लेकिन यह अपेक्षाकृत तेज ही रहेगी।

विज्ञापन

 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है। राजधानी में इस दौरान 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। फरवरी केदौरान लखनऊ समेत प्रदेश की औसत मासिक वर्षा सामान्य व पारा भी सामान्य रहने के आसार हैं। हालांकि फरवरी में पूर्वी इलाके में वर्षा कम होती है। लेकिन ऐसी बहुत संभावना है कि प्रदेश की औसत मासिक वर्षा सामान्य रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दियों ने की बिना रिकॉर्ड जनवरी की विदाई
बीते 12 वर्षों में जनवरी के खाते में मौसम में कई बदलाव रिकॉर्ड किए गए थे। मौसम विशेषज्ञों का कहना था कि 72 साल बाद लगातार तीन ला-नीना वर्ष होने के कारण जनवरी में भी ठंड रिकॉर्ड बना सकती है और फरवरी में भी ठंड से निजात नहीं मिलेगी। फिलहाल अभी तक के हालात बता रहे कि जनवरी के लिए संभावनाएं सच नहीं हुईं। फरवरी में ठंड के दावे कितने सच होंगे, इसके लिए इंतजार करना होगा।


आंकड़े बता रहे बीते वर्षों की कहानी
इस वर्ष जनवरी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया गया। जबकि इसी महीने में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच कर गिरना रुक गया। 2011 से लेकर 2022 तक के वर्षों को देखें तो अधिकतम पारा 29.3 डिग्री तक दर्ज कया गया। सामान्यत: ठंड कितनी ज्यादा रही, इसका आकलन न्यूनतम तापमान में गिरावट से किया जाता है। इस लिहाज से देखें तो 2011 में 0.8, 2013 में 0.7, 2010 में 0.1 और 2021 में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था न्यूनतम तापमान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed