{"_id":"665ff7c3aec9f60f9f0d9357","slug":"up-weather-update-imd-predict-to-continues-heatwave-warning-for-kanpur-prayagraj-and-agra-2024-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: चढ़ा रहेगा पारा...झुलसाती रहेगी तपिश, धूल भरी तेज हवा और लू बढ़ाएगी परेशानी; जानें कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: चढ़ा रहेगा पारा...झुलसाती रहेगी तपिश, धूल भरी तेज हवा और लू बढ़ाएगी परेशानी; जानें कैसा रहेगा मौसम
Wed, 05 Jun 2024 12:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:52 PM IST
सार
प्रदेश में झांसी के बाद कानपुर और हमीरपुर में सबसे अधिक तापमान रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह गर्मी इसी तरह बनी रहेगी। धूल भरी तेज हवा और लू परेशानी बढ़ाएगी।
विज्ञापन
गर्मी अभी और सताएगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में गर्मी अभी और सताएगी। अभी राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। हालांकि धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। दरअसल, धीरे-धीरे पुरवा थमेगी और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण फिर गर्मी बढ़ेगी।
मंगलवार को सियासी पारा के साथ अधिकतम तापमान भी चढ़ा रहा। प्रदेश में झांसी के बाद कानपुर और हमीरपुर में सबसे अधिक तापमान रहा। कानपुर स्थित सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह गर्मी इसी तरह बनी रहेगी।
देश के कई इलाकों में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बने हैं और बादलों की श्रृंखला भी है लेकिन इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आएगा। बादलों की आवाजाही से तापमान एक-दो डिग्री नीचे-ऊपर हो सकता है लेकिन वेट बल्ब तापमान की वजह से उमस भरी गर्मी इसी तरह परेशान करती रहेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ का असर अब दिखेगा, इसलिए फिर से तैयार हो जाइए लू और चढ़ते पारे के चलते गर्मी झेलने के लिए। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है। वहीं मंगलवार को कानपुर, प्रयागराज, झांसी, उरई और आगरा में तापमान 45 पार रहा। यहां पर लू का असर भी रहा।

Trending Videos
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, गुरुवार से पुरवा हवा कमजोर पड़ जाएगी, इसके चलते लू का दायरा बढ़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किमी की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने के आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किमी की रफ्तार से धूल भरी हवा चल सकती है।
लखनऊ में तापमान विगत तीन दिनों से लगभग स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 29.2 रहा। दिन के पारे में एक डिग्री से भी कम का बदलाव है, जबकि रात का पारा एकदम स्थिर है।
बुधवार को भी इसमें विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि सोमवार की रात को शहर के गोमतीनगर, सीतापुर रोड व कुछ इलाकों में बरसात भी हुई थी, इसके चलते सुबह नमी बनी हुई थी।
सर्वाधिक गर्म रहे शहर
शहर तापमान
कानपुर 46.2
हमीरपुर 46.2
आगरा 46.1
प्रयागराज 45.2
उरई 45.2
शहर तापमान
कानपुर 46.2
हमीरपुर 46.2
आगरा 46.1
प्रयागराज 45.2
उरई 45.2