{"_id":"69f43500f1574df0100ccef4","slug":"up-weather-update-chances-of-rain-returning-to-up-from-may-4-meteorological-department-forecast-says-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 4 मई से दोबारा बारिश के आसार; पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 4 मई से दोबारा बारिश के आसार; पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Fri, 01 May 2026 10:38 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 01 May 2026 10:38 AM IST
सार
UP Weather Update: यूपी में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अब 4 मई से दोबारा बारिश के आसार हैं। आगे पढ़ें और जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान क्या कहता है?
विज्ञापन
बारिश। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदला और आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। इससे तेज गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। वहीं 4 मई से दोबारा हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
इससे पहले आंधी-बारिश के असर से अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, बलिया और गाजीपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। इसके विपरीत उरई 43.6 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। अयोध्या में 19.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडी रात रही। अमेठी में तापमान सामान्य से करीब 9.9 डिग्री नीचे पहुंच गया। बाराबंकी और गाजियाबाद में कई जगह ओले भी गिरे।
विज्ञापन
कल से फिर चढ़ेगा पारा
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार से बारिश का दायरा सिमटने लगेगा। पूर्वी व तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी संभव है। शनिवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। 4 मई से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में दोबारा हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन