{"_id":"69612b21e790a458f6041461","slug":"up-weather-some-relief-from-the-cold-is-expected-weather-changes-due-to-a-disturbance-hailstones-fell-in-m-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: ठंड से मिल सकती कुछ राहत...विक्षोभ से बदला मौसम, मथुरा में गिरे ओले; अलीगढ़ रहा सबसे ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: ठंड से मिल सकती कुछ राहत...विक्षोभ से बदला मौसम, मथुरा में गिरे ओले; अलीगढ़ रहा सबसे ठंडा
Fri, 09 Jan 2026 09:52 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Fri, 09 Jan 2026 09:52 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में सक्रिय विक्षोभ के असर से मौसम बदला, कोहरा घटा और तापमान बढ़ा। मथुरा में ओले गिरे, बुलंदशहर व नोएडा में हल्की बारिश हुई। अलीगढ़ 3.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को सुबह नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं मथुरा में बूंदाबांदी के साथ ओले भी गिरे। तराई व पश्चिमी इलाकों में सुबह के समय धना कोहरा रहा। पूर्वानुमानों के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिन चढ़ने के साथ गुनगुनी धूप खिली। साथ ही कई जिलों में दिन के तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों के दौरान गलन भरी पछुआ के तेवर ढीले होंगे, कोहरे का घनत्व घटेगा और दिन व रात के तापमान में अभी 2 से 4 डिग्री की और बढ़त के संकेत हैं। प्रयागराज, कानपुर, बरेली, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़ और गोरखपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य हो गई।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय विक्षोभ के असर से अगले दो दिनों में दिन व रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त की संभावना है। इस दौरान पछुआ अपेक्षाकृत कम ठंडी होगी और गलन व कड़ाके की ठंड से आंशिक राहत मिलेगी। विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद 12 जनवरी से दोबारा पारे में गिरावट के साथ माैसम फिर से करवट लेगा।
विज्ञापन