फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: Record rainfall in Lucknow, alert issued for heavy rain in these areas from Sunday

यूपी का मौसम: लखनऊ में हुई रिकॉर्ड बारिश, बंगाल की खाड़ी के असर से इन क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

Sun, 18 Aug 2024 01:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 18 Aug 2024 01:20 AM IST
सार

Rain in UP: यूपी में बरसात का दौर जारी है। लखनऊ में शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। आने वाले दिनों में भी कई जिलों में बरसात का अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन
UP weather: Record rainfall in Lucknow, alert issued for heavy rain in these areas from Sunday
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उमस और गर्मी से बेहाल प्रदेश के कई इलाकों को शनिवार को बारिश ने राहत दी। लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में बरसात हुई। कहीं तेज तो कहीं झमाझम बरसात राहत लेकर आई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर बाद लखनऊ में एकाएक पानी बरसना शुरू हुआ। शाम 5:30 बजे तक लखनऊ में सर्वाधिक 54.7 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई। मेरठ में 40.5 मिमी पानी बरसा। रविवार को बारिश का दायरा और बढ़ने के आसार जता रहा है मौसम विभाग।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से बरसात शुरू हो गई है। रविवार को प्रदेश का एक बड़ा हिस्सा कवर होगा बरसात से। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी का प्रभाव
प्रदेश में कल से जो बारिश होनी है उसमें बंगाल की खाड़ी से उठे मानूसन का असर माना जा रहा है। बीते दो-तीन दिनों से मानूसन भटक गया था उसे फिर से प्रदेश में नई दिशा मिली है। 

आज इन इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट है
गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज,सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी व आसपास के लिए भारी बरसात का अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed