{"_id":"67d014c1a04bb48ef2076191","slug":"up-weather-news-rain-with-thunder-and-lightning-on-holi-mercury-will-cross-35-degrees-in-many-districts-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather News: होली पर गरज-चमक के साथ बरसेंगे मेघा, कई जिलों में पारा 35 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather News: होली पर गरज-चमक के साथ बरसेंगे मेघा, कई जिलों में पारा 35 डिग्री के पार
Tue, 11 Mar 2025 04:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Mar 2025 04:19 PM IST
सार
यूपी में 14 और 15 मार्च को बूंदाबांदी का सिलसिला आगरा और बुंदेलखंड के इलाकों में भी देखने को मिलेगा। वहीं 15 मार्च को प्रदेश के पूर्वी-तराई इलाकों समेत कानपुर में भी बादलों संग बूदाबादी के संकेत हैं।
विज्ञापन
गरज-चमक के साथ बारिश (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव आया है। दिन में धूप की तपिश लोगों को असहज करने लगी है। आलम यह है कि दक्षिण के कई जिलों में पारा 35 डिग्री को पार चुका है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में फिर से पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके असर से अगले तीन दिन यूपी का मौसम प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से तराई और उत्तरी पश्चिमी यूपी के इलाकों में हल्की बूंदाबादी के आसार हैं।
विज्ञापन
कई जिलों में दिन व रात के पारे में आया उछाल
मंगलवार को दक्षिणी यूपी के कई जिलों के पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। वहीं लगभग 18 जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।
30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी पछुआ
मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 15 मार्च के बीच पश्चिम उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों व आगरा बुंदेलखंड आदि हिस्सों में गरज- चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं।