UP Weather: अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज... मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी; बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एक और विक्षोभ के सक्रिय होने से गरज-चमक के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले का हाल...
विस्तार
उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से लेकर शनिवार के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों के लगभग 50 जिलों में गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवा के झोंकों संग ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक और सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर से परिवर्तन आएगा। बारिश के दौरान चलने वाली झोंकेदार हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
यह भी पढ़ेंः- Lucknow: बिजली कनेक्शन के लिए डेढ़ लाख नहीं दिए तो जेई ने थमा दिया 6.69 लाख का एस्टीमेट, निलंबित
वहीं शुक्रवार को दिन में प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों में हुई बूंदाबांदी के बाद बादलों की आवाजाही बनी रही। प्रदेश में हुई बारिश और हवाओं की वजह से तापमान गिरने से मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को राहत तो महसूस हुई, लेकिन प्रदेश के विभिन्न इलाकों में होने वाली ओलावृष्टि को लेकर जारी ऑरेंज अलर्ट से किसानों के माथे पर चिंता की रेखाएं उभर आई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.