फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News Drizzle in Lucknow brought down mercury by 5.5 degrees heavy rain expected in next two

UP Weather: बदला मौसम...बूंदाबांदी से 5.5 डिग्री लुढ़का पारा, अगले दो दिन भारी बारिश के आसार; पढ़ें ताजा अपडेट

Tue, 16 Sep 2025 08:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Sep 2025 08:27 AM IST
सार

UP Weather Update: राजधानी में अचानक मौसम में बदलाव दिखा और बूंदाबांदी से 5.5 डिग्री पारा लुढ़का। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। आगे पढ़ें और जानें ताजा अपडेट...

विज्ञापन
UP Weather News Drizzle in Lucknow brought down mercury by 5.5 degrees heavy rain expected in next two
बारिश (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। यहां बूंदाबांदी से माहौल खुशनुमा हो गया। इससे एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट आ गई। इससे उमस व गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को भी मौसम खुशनुमा रहने के आसार हैं। 17 से 19 सितंबर की सुबह तक भारी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को राजधानी में दिनभर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री था, जो सोमवार को 30.4 डिग्री रह गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। 

विज्ञापन

बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला चलते रहने के आसार

सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। अभी चार से पांच दिन तक कहीं बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला चलते रहने के आसार हैं। अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पांच दिन बाद बारिश का प्रभाव कम होना शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed