फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News: Dense fog hits Galan, Orange along with Yellow alert across the state

UP Weather : घने कोहरे के साथ गलन की मार, पश्चिमी यूपी में बुरा हाल, प्रदेश भर में ऑरेंज के साथ यलो अलर्ट

Sat, 31 Dec 2022 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 31 Dec 2022 12:12 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रदेश भर में घना कोहरा छाया रहेगा। शुष्क हवाएं भी अगले कुछ दिनों तक लोगों को चुभती रहेंगी। पश्चिमी विक्षोभ की आहट है। बादल छा सकते हैं। 

विज्ञापन
UP Weather News: Dense fog hits Galan, Orange along with Yellow alert across the state
कोहरे में कम हुई दृश्यता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवध समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे के साथ भारी गलन का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी यूपी में इसका प्रकोप ज्यादा देखने को मिलेगा। अन्य भाग में कोल्ड डे की भी चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रदेश भर में घना कोहरा छाया रहेगा। इसे लेकर देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद व आसपास के क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर व आस पास के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


शुष्क हवाएं भी अगले कुछ दिनों तक लोगों को चुभती रहेंगी। पश्चिमी विक्षोभ की आहट है। ऐसे में बादल छा सकते हैं। 

तराई में पछुआ ने निकाला दम 
तराई के जिलों बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर के साथ ही गोंडा में पछुआ हवा लोगों को कंपकंपा रही है। इसके चलते शुक्रवार को दिन में दोपहर बाद निकली धूप बेअसर साबित हुई। शाम होते ही गलन और बढ़ गई। अयोध्या में 6 डिग्री तो फुर्सतगंज अमेठी में 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर कोहरे में लिपटी रही राजधानी 
लखनऊ में शुक्रवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। वहीं, बदली ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह साढ़े छ: बजे से साढ़े नौ बजे तक राजधानी घने कोहरे की चपेट में रही। दिन भर में 800 मीटर तक दृश्यता रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से पारा गिरेगा। जिससे सर्दी लोगों पर अधिक सितम ढाएगी। कोहरा भी घना होता जाएगा। दृश्तया में गिरावट आएगी। 

डेढ़ घंटे 50 मीटर रही दृश्यता 
सुबह 6:30 बजे- 200 मीटर
सुबह 7 बजे से 8:30 बजे- 50 मीटर
सुबह 8:30 बजे से 9 बजे- 150 मीटर
सुबह 9:30 बजे तक - 200 मीटर यानि घना कोहरा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed