फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: Melting continues despite some relief from fog

यूपी का मौसम: कोहरे से मिली थोड़ी राहत पर गलन बरकरार, धूप को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Tue, 16 Jan 2024 01:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 16 Jan 2024 01:33 PM IST
सार

यूपी की राजधानी लखनऊ और उसके आसपास बीते दो दिनों से कोहरे का असर कम हुआ है। मंगलवार को कोहरे के स्थान पर हल्की धुंध दिखी हालांकि गलन वैसी ही बनी हुई है। 

विज्ञापन
UP weather: Melting continues despite some relief from fog
सर्द रात - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में सर्दी अपने चरम पर चल रही है। शाम से शुरू हुई ठंडी हवाएं रात बीतने के साथ बढ़ती गईं। हालांकि मंगलवार की सुबह कोहरे का असर कम दिखा। अवध के कई जिलों में दृश्यता बीते दिनों की तुलना में बेहतर रही। इसके पहले हाड़ कंपाने वाली ठंड से जूझ रहे राजधानी के लोगों को सोमवार को कुछ राहत मिली। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने और धूप खिलने से दिन का पारा भी लगभग स्थिर बना रहा। कोहरा भी अन्य दिनों की तुलना में कुछ छटा और दृश्यता बढ़ी। हालांकि मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी सूची से लखनऊ को बाहर नहीं किया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अभी ठंड ऐसे ही बनी रहेगी। पारे में मामूली उतार-चढ़ाव होते रहेंगे। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जोकि रविवार को 5.9 था। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को यह 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं बीते कुछ दिनों से दृश्यता 0 से 50 मीटर दर्ज की जा रही थी, लेकिन सोमवार को कोहरा छंटने से 300 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सरसों पर संकट, उत्पादन होगा प्रभावित
चंद्रभानु गुप्त कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कृषि विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह के मुताबिक कम तापमान और आर्द्रता 90 फीसदी से ऊपर होने की वजह से सरसों में सफेद रतुआ बीमारी की शिकायतें बढ़ रही हैं। इटौंजा, महोना, मोहनलालगंज,बख्शी का तालाब, माल और मलिहाबाद से इसकी शिकायतें आ रही हैं। इससे सरसों का उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed