फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain, Lucknow Aaj ka Mausam District Wise News in Hindi

UP Weather Today: आज से फिर पलट सकता है मौसम, कई जिलों में गिर सकते ओले; सरकार ने कहा फसलों को नुकसान नहींं

Sat, 12 Apr 2025 06:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 12 Apr 2025 06:23 AM IST
सार

UP Weather Update Today: यूपी में शनिवार को एक बार फिर से मौसम पलट सकता है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में ओले गिर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain, Lucknow Aaj ka Mausam District Wise News in Hindi
आज कई जिलों में गिर सकते हैं ओले। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से लेकर शनिवार के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों के लगभग 50 जिलों  में गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवा के झोंकों संग ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक और सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर से परिवर्तन आएगा।  बारिश के दौरान चलने वाली झोंकेदार हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। 
विज्ञापन

राजधानी में बारिश के साथ ओले

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को एक बार फिर से तेज हवा के झोंकों के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं। बारिश के साथ ओले गिरने का भी पूर्वानुमान है। बीते बृहस्पतिवार को हुई बारिश से पारे में 12.5 डिग्री की गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। शुक्रवार को धूप खिलते ही मौसम में दोबारा गर्माहट बढ़ी। दिन के तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की बढत देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में शुक्रवार से अगले 48 घंटे के लिए मौसम दोबारा करवट लेने वाला है। एक नए सक्रिय हो रहे विक्षोभ के असर से तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही से दोबारा बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान ओले गिरने की भी संभावना है। झोंकेदार हवाओं की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 7 डिग्री की उछाल के साथ 32.9 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, 4.4 डिग्री की गिरावट के साथ रात का पारा 19 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

बारिश से फसलों को नहीं हुआ नुकसान

उत्तर प्रदेश में बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई हवा-बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी जिलाधिकारियों ने राहत विभाग को यह सूचना दी है। इस पर राहत विभाग ने उनसे लिखित में रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।

सभी 75 डीएम कार्यालयों ने मौखिक तौर पर इस संबंध में अपनी सूचना राहत विभाग को नोट करा दी है। लखनऊ के ही जिला प्रशासन का कहना है कि हवा-बारिश से गेहूं की कटाई तो लेट हुई है, पर फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कमोबेश यही रिपोर्ट बाकी जिलों से भी मिली है।

यहां बता दें कि फसल को 33 प्रतिशत या उससे अधिक नुकसान होने पर सरकार की ओर से मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने नुकसान के आकलन के निर्देश दिए थे। इस पर राहत विभाग ने सभी जिलों के प्रशासन से मौका मुआयना के आधार रिपोर्ट मांगी थी।
 

यह भी पढ़ेंः- Weather Forecast UP : आज 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 में वज्रपात और 14 जनपदों में आंधी की चेतावनी

बारिश से सुधरी लखनऊ की हवा

शुक्रवार को राजधानी के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से गोमती नगर की हवा काफी दिनों बाद गहरे-हरे यानी सेहत के लिए अच्छे श्रेणी में रही। साथ ही कुकरैल और अलीगंज की हवा भी हरे श्रेणी में दर्ज हुई। बीबीएयू, लालबाग और तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रिकाॅर्ड की गई।
  • गोमतीनगर- 42 - गहरा हरा- अच्छा
  • कुकरैल - 60 - हरा- अच्छा
  • अलीगंज- 68 - हरा- अच्छा
  • बीबीएयू- 123 - पीला- मध्यम
  • लालबाग- 142 - पीला- मध्यम
  • तालकटोरा - 169 - पीला- मध्यम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed