फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather in the state will take a U-turn, temperatures will drop; cyclone may also bring rain.

यूपी: प्रदेश में मौसम लेगा यू-टर्न, तापमान में आएगी गिरावट; साइक्लोन की वजह से हो सकती है बारिश

Sun, 26 Oct 2025 01:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 26 Oct 2025 01:16 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोन की वजह से कई जिलों में बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
UP: Weather in the state will take a U-turn, temperatures will drop; cyclone may also bring rain.
यूपी के कई जिलों में बारिश की उम्मीद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मौसम में न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद सोमवार या मंगलवार से अधिकतम तापमान में भी गिरावट शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल रविवार को भी मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने के आसार हैं। दो दिन बाद बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोन की वजह से छिटपुट बारिश की संभावना है लेकिन इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश में किन जगहों पर या कितना पड़ेगा, यह कहना अभी मुश्किल है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस समय प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र न होने की वजह से 28 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में आई गिरावट अभी रविवार को भी जारी रहेगी। 27 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब क्षेत्र की प्रबलता पर निर्भर करेगा कि बारिश कितनी और कहां-कहां होगी। उन्हाेंने बताया कि सोमवार से या फिर मंगलवार से अधिकतम तापमान में भी गिरावट के आसार हैं और यह 3 डिग्री तक गिर सकता है। दो दिन बाद सुबह और रात में हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है। सुबह कोहरा व धुंध के भी आसार हैं।

विज्ञापन

लखनऊ में न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार

 राजधानी का मौसम रविवार को भी शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ रहेगा और सुबह आंशिक कोहरा व धुंध की संभावना है। न्यूनतम तापमान में रविवार को भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। सोमवार या मंगलवार से अधिकतम तापमान में भी गिरावट शुरू होने के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल रविवार को भी मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने के आसार हैं। सोमवार से या फिर मंगलवार से अधिकतम तापमान में भी गिरावट के हो सकती है और यह 3 डिग्री तक गिर सकता है। 

दो दिन बाद सुबह और रात में हल्की ठंड बढ़ने की भी संभावना है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा और न्यूनतम तापमान 21.4 रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed