फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather in the state will take a U-turn from tomorrow, warning of thunderstorms and hailstorms in 56 distr

UP Weather: मौसम आज से लेगा यू-टर्न, 56 जिलों में आंधी और ओले गिरने की चेतावनी; इन इलाकों में होगी बारिश

Thu, 11 Jun 2026 12:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Jun 2026 12:06 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

विज्ञापन
UP: Weather in the state will take a U-turn from tomorrow, warning of thunderstorms and hailstorms in 56 distr
मौसम विभाग ने जताई आंधी-बारिश की संभावना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आज से माैसम में बदलाव की आहट है। बृहस्पतिवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में आंधी बारिश का दाैर शुरु होने वाला है। माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 45 जिलों में गरज चमक और तेज रफ्तार वाली हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 40 से 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

विज्ञापन


वहीं तराई और पश्चिमी यूपी समेत 56 जिलों में ओलावृष्टि और बूंदबांदी की भी संभावना जताई गई है। इस माैसमी बदलाव से फाैरी ताैर पर तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। बुधवार को सुबह यूपी के नोएडा-गाजियाबाद, संभल जैसे कुछ पश्चिमी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहा।
विज्ञापन




45.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं झांसी, प्रयाराज, अमेठी और कानपुर में भी भयानक तपिश रही। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून से यूपी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 13 जून तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

इन जिलों में है गरज चमक और आंधी का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

इन जिलों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

UP: Weather in the state will take a U-turn from tomorrow, warning of thunderstorms and hailstorms in 56 distr
कई जिलों में गिर सकते हैं ओले

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed