फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather entire state is shivering in the intense cold biting cold is bone-chilling; houses are co

यूपी: ठंड और गलन से कांपा प्रदेश, कोहरे के चलते कई जिलों में दृश्यता रही शून्य: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Tue, 06 Jan 2026 08:05 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 06 Jan 2026 08:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और पछुआ हवाओं से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इटावा में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
UP Weather entire state is shivering in the intense cold biting cold is bone-chilling; houses are co
यूपी में सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी है। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं से जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को इटावा में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


घने कोहरे के चलते कानपुर, आगरा, प्रयागराज, बाराबंकी, कुशीनगर और गोरखपुर में सुबह के समय दृश्चता शून्य हो गई। तेज पछुआ के चलते प्रदेश में ठंड का असर और तीखा महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में रात के तापमान में अभी और गिरावट की संभावना है, यानी रातें और ज्यादा सर्द होंगी। मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए यूपी के 39 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 45 जिलों में दिन के पारे में भारी गिरावट यानी शीत दिवस की चेतावनी है।आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल अगले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात और सुबह-शाम के वक्त गलन व ठंड बनी रहेगी।

यहां है अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, फतेहपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, तखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर। 

यहां है शीत दिवस की चेतावनी

फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नोज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed