फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather changes in the state, cold winds blow in Lucknow and surrounding districts; hail and rain are expe

यूपी: प्रदेश में बदला मौसम, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में चलीं ठंडी तेज हवाएं; इन इलाकों में हुई बारिश

Sun, 15 Mar 2026 07:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Mar 2026 07:07 AM IST
सार

Weather in UP: बेमौसम पड़ रही गर्मी के बीच राहत भरी खबर है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में हवाएं चल रही हैं। 

विज्ञापन
UP: Weather changes in the state, cold winds blow in Lucknow and surrounding districts; hail and rain are expe
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में मौसम बदल गया है। रविवार की सुबह से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में देर रात हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने पहले ही रविवार की सुबह से मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया था। उधर पश्चिम यूपी के कई जिलों में सुबह अच्छी बरसात हुई। गाजियाबाद, नोएड़ा, हापुड़ जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। 
विज्ञापन


शनिवार से मिलने लगी थी राहत 
 मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। पिछले दिनों अप्रैल जैसी गर्मी महसूस कर रहे लोगों को तापमान में गिरावट के बाद शनिवार को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट रविवार को भी जारी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। शुक्रवार को बांदा में तापमान 40 डिग्री से पार पहुंच गया था जो शनिवार को घटकर 38.4 डिग्री पर आ गया। प्रदेश में रविवार को तापमान में और कमी आने के आसार हैं।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में इस सीजन में पहली बार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट आने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 40 डिग्री पार कर गए तापमान में गिरावट का दौर शनिवार से शुरू हुआ है जो मंगलवार तक जारी रहने के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश में कई जगह एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। प्रदेश में बांदा में सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर उरई में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लखनऊ में आसमान में बादलों की आवाजाही के आसार

मौसम की रंगत आए दिन बदल रही है। एक सप्ताह पहले तक अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास दिला रहा मौसम शनिवार को बदला नजर आया। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी के आसमान में बादलों की आवाजाही के आसार हैं। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई।

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश का असर राजधानी तक पहुंचना मुश्किल है लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी के आसार हैं। सोमवार को भी यह क्रम जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में कमी दर्ज की जाएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed