फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather changes again in the state, clouds cover many districts of Awadh; rain will occur in these areas o

यूपी: प्रदेश में फिर बदला मौसम, अवध के कई जिलों में छाए बादल; पश्चिमी यूपी के इन इलाकों में होगी बारिश

Tue, 27 Jan 2026 07:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 27 Jan 2026 07:43 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर बदल गया है। 26 जनवरी के मौसम के उलट 27 जनवरी को बादलों से दिन की शुरुआत हुई। 

विज्ञापन
UP: Weather changes again in the state, clouds cover many districts of Awadh; rain will occur in these areas o
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर माैसम में बदलाव की आहट है। माैसम विभाग का कहना है कि नए विक्षोभ के असर से 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी दोनों संभागों में एक बार फिर बरसात होगी। यह बरसात तीन दिन तक चलता रहेगा। 

विज्ञापन


वहीं सोमवार को प्रदेश के कई जिलों जैसे कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद व आसपास के इलाको में कोहरा देखा गया है। 
विज्ञापन


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 व 28 जनवरी को सुबह पश्चिमी यूपी के आगरा से बारिश का दाैर शुरू होकर इसका विस्तार पूर्वी और मध्य यूपी तक पहुंचेगा। बुंदेलखंड, अवध क्षेत्र समेत राजधानी लखनऊ में भी मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। बारिश के दाैरान झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी। कुछ जिलों में मध्यम आकार के ओले भी गिर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पश्चिमी यूपी में इस बार कहीं कहीं अच्छी बारिश के संकेत हैं। सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट आई। तराई के जिलों में हल्का कोहरा रह सकता है। 

Trending Videos

फिर बदलेगा मौसम, 27 जनवरी से लखनऊ में होगी बारिश 

राजधानी में एक नए विक्षोभ के असर से एक बार फिर बदलाव की आहट है। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस विक्षोभ के असर से 27 जनवरी को लखनऊ में देर सवेर मध्यम बारिश के संकेत हैं। वहीं सोमवार को लखनऊ में रात के तापमान में हल्की गिरावट हुई। आज दिन में बादलों के साथ हल्की हवा चलने से अधिकतम तापमान में कमी आएगी। 

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

देहरादून में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के मद्देनजर, जिले में 27 जनवरी को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना को दर्शाता है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित अनहोनी से बचने के उद्देश्य से लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed