फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Water level of Saryu decreased, water reached three cm below the danger mark, children started going to sc

यूपी: घटा सरयू का जलस्तर, खतरे के निशान से तीन सेमी नीचे पहुंचा पानी, नाव से स्कूल जाना शुरू हुए बच्चे

Sun, 14 Jul 2024 11:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Jul 2024 11:20 AM IST
सार

Flood in UP: अयोध्या में सरयू नदी का स्तर घटना शुरू हो गया है। पानी के घटने के बाद संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। स्कूल भी खुलने शुरू हो गए हैं। 

विज्ञापन
UP: Water level of Saryu decreased, water reached three cm below the danger mark, children started going to sc
सरयू नदी का जलस्तर घटने लगा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरयू खतरे के निशान से तीन सेमी नीचे पहुंच गई है। जलस्तर तो घट रहा है लेकिन अब परेशानियों की बाढ़ आ गई है। पीड़ितों के समक्ष खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। कई परिवार तो एक ही बार खाना खा रहे हैं। वहीं स्कूली बच्चे नाव से जोखिम उठाकर पढ़ाई करने जा रहे हैं। पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही है।

विज्ञापन


सरयू का जलस्तर शनिवार की शाम छह बजे 92. 70 मीटर रिकॉर्ड किया गया जोकि लाल निशान 92़ 73 मीटर से तीन सेमी नीचे है। जलस्तर घटने के साथ कटान का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। सदर तहसील के पूराबाजार के 12 से अधिक गांव बाढ़ से अभी भी घिरे हुए हैं। पूरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सलेमपुर, पिपरी संग्राम ,उरदाहवा ,पूरे चेतन गांव में अभी भी पानी घरों के किनारे है। बाढ़ पीड़ित परिवार भोला, ज्वाला, शंकर, रामपाल ,चंद्रपाल, गंगाशरण आदि का कहना है कि पानी कम होते ही फसलें सड़कर गिरने लगी हैं। जिससे मवेशियों के चारे का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


शिवराम निषाद ने कहा कि बच्चों को रोजाना नाव से मूड़ाडीह प्राथमिक विद्यालय छोड़ने और लेने जाना पड़ता है। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि दिन में एक बार ही भोजन कर रहे हैं। बाकी दिन लइया, चना खाकर बिता रहे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। राहत सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाव वाले वसूल रहे मनमाना किराया
 रुदौली तहसील क्षेत्र में बाढ़ का पानी घटने के बाद बर्बादी की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है। आवागमन के लिए नाव ही सहारा है। नाव वाले मनमाना किराया वसूल रहे है। रुदौली की 15 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित है। रुदौली तहसील के सबसे अधिक कैथी मांझा के ही 99 परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। मांझा निवासी विवेक कुमार बताते हैं कि जल स्तर बढ़ने के डर से घर के छत पर अपना डेरा डाले हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित है। भोजन पकाने में दिक्कतें हो रहीं हैं। एक बार ही भोजन पका रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत शौचालय की हो रही है। राम कुमार कहते हैं कि बाढ़ के कारण आमदनी बंद है। मालती और भगवती देवी कहती हैं कि बिजली न होने से गांवों में अंधेरा कायम रहता है। राधेश्याम कहते हैं कि घरों में भरा पानी धीरे-धीरे निकल रहा है। घर-आंगन में कीचड़ ही कीचड़ है। ईंधन भीग गए हैं। दिन में एक बार खाना बनाकर काम चल रहे हैं। सड़कों पर पानी भरा हुआ है। जिससे गांव के बाहर निकलना मुश्किल है। सांप-बिच्छू आदि जहरीले जीव जंतु भी घूमते रहते हैं।


विधायक ने बांढ़ पीड़ितों के को बांटी राहत सामाग्री
रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम कैथी मांझा में 100 बाढ़ पीड़ित परिवारों रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने प्रशासन की ओर से ग्राम पस्ता माफी के निकट रौनाही तटबंध पर बाढ़ राहत सामग्री किट का वितरण किया । राहत सामग्री में लाई, भुना चना, गुड़, आटा, चावल, अरहर दाल, हल्दी, मिर्च, सब्जी मसाला, सरसों तेल, नमक, माचिस, मोमबत्ती, बिस्किट, आलू, साबुन, जेरिकेन, त्रिपाल की किट वितरण की गई। इस दौरान एसडीएम रुदौली प्रवीण कुमार यादव, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, सीओ रूदौली आशीष निगम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed