{"_id":"2f42294d008131105bdf96d3ee07f932","slug":"up-wasting-central-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनी के व्यंग्य बाण: सपा से कोई खुश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनी के व्यंग्य बाण: सपा से कोई खुश नहीं
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Feb 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने एक बार फिर सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार से कोई भी खुश नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार पर केंद्रीय धन का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार केंद्रीय योजनाओं के साथ राजनीति कर रही है, जबकि ये योजनाएं आम लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए हैं।
केंद्र सरकार प्रदेश की विकास योजनाओं के लिए सबसे अधिक पैसा देती है लेकिन प्रदेश में इसका ढंग से इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
मनरेगा का उदाहरण देते हुए बेनी ने कहा, इस योजना में केंद्र ने बहुत पैसा दिया किंतु इसमें काफी अनियमितताएं सामने आ चुकी हैं। इस्पात मंत्री शुक्रवार को सीआईआई द्वारा आयोजित एक कार्यशाला में हिस्सा लेने आए थे।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में बेनी वर्मा ने कहा कि हमने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर जगदीशपुर व गोंडा में बिजली परियोजनाएं लगाने के लिए जमीन मांगी थी लेकिन प्रदेश सरकार ने जमीन नहीं दी।
विज्ञापन
हमें बाद में जमीन खरीदनी पड़ी। बिजली परियोजना से पूरे प्रदेश को लाभ पहुंचता, इसके बावजूद इसमें राजनीति की गई।
इस तरह के मामलों में राजनीति कतई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार पर केंद्र की विकास योजनाओं में सहयोग न करने का आरोप लगाया।
बेनी ने कहा, प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री आजम खां भी अपनी सरकार से नाराज हैं। वे सरकार की कार्यप्रणाली से आए दिन खिन्न रहते हैं।
एक प्रश्न के जवाब में बेनी ने कहा कि प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है। उन्होंने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में भी केवल एक ही जाति के लोगों को नौकरी दी जा रही है।