{"_id":"61e99aaa36e579407768f48c","slug":"up-warning-of-strong-icy-winds-melting-is-increasing-as-the-day-progresses-minimum-mercury-recorded-at-5-5-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : तेज बर्फीली हवाओं की चेतावनी, दिन ढलने के साथ बढ़ती जा रही गलन, न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : तेज बर्फीली हवाओं की चेतावनी, दिन ढलने के साथ बढ़ती जा रही गलन, न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री दर्ज
Fri, 21 Jan 2022 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:05 AM IST
सार
एक दिन पहले के न्यूनतम तापमान 8.1 की तुलना में रात का तापमान 5.5 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में करवट लेते मौसम को देख आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने अलर्ट किया है। जारी चेतावनी में बारिश के साथ-साथ तेज बर्फीली हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं। वहीं दिन में धूप खिलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही। रातें सर्द होती जा रही हैं।
विज्ञापन
जैसा कि उम्मीद थी कि बुधवार की सुबह खिली धूप रात का तापमान गिराएगी। हुआ भी वही, एक दिन पहले के न्यूनतम तापमान 8.1 की तुलना में रात का तापमान 5.5 डिग्री दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार की सुबह बरसात के साथ हुई। थोड़ी देर की बूंदाबांदी ने गलन बढ़ा दी। बदली छाई रही, 12 बजे के बाद धूप निकली, पर बेअसर रही। दोपहर 2.30 बजते-बजते फिर बदली छा गई और एकाएक गलन बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री रहा। एक दिन पहले के 14.6 के मुकाबले इसमें 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन ये सामान्य से 3.8 डिग्री कम ही रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता जारी रहेगी। इसके चलते 21 से 23 जनवरी तक बारिश की संभावना तेज हो गई है।
विज्ञापन
अभी जारी रहेगा तापमान में उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी किए गए पूर्वानुमान बता रहे हैं कि अभी पारे में उतार-चढ़ाव जारी रहेंगे। 26 जनवरी तक बदली छाई रहेगी। इस बीच न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री से 20 डिग्री के बीच रहेगा।