फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Warning of dense fog in the state on Monday, visibility may be zero in many districts, meteorological depa

UP: प्रदेश में सोमवार को घने कोहरे की चेतावनी, पछुआ हवाओं की वजह से पारा लुढ़का

Mon, 30 Dec 2024 07:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 30 Dec 2024 07:14 AM IST
सार

Fog in UP: यूपी में मौसम बदल गया है। पछुआ हवाओं की वजह से पारा एकदम से नीचे आया है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का असर बढ़ने जा रहा है। सोमवार की सुबह पूरे प्रदेश में बर्फीली हवाएं महसूस की गईं। 

विज्ञापन
UP: Warning of dense fog in the state on Monday, visibility may be zero in many districts, meteorological depa
यूपी में मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के मौसम ने करवट ली हैं। रविवार को जहां बादल छाए रहे तो वहीं सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा हो सकता है। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही क्षेत्रों में कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। हवाओं की गति बदलने से पारे में तेजी के साथ गिरावट आएगी। सोमवार की सुबह पूरे प्रदेश में बर्फीली हवाएं महसूस की गईं। कुछ जिलों में धुंध रही तो कहीं पर घना कोहरा छाया रहा। 

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद प्रदेश में पछुआ हवाएं चलने लगी हैं। इसके नतीजे में यूपी में पूरब से पश्चिम तक पिछले 24 घंटे में रात के पारे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। कोहरे की मौजूदगी की वजह से दिन में भी ठंड बढ़ी है। रविवार को अधिकतर जगहों पर धूप देर से हुई तो कहीं सूरज के दर्शन ही नहीं हुए। हवा चलने से दिन के तापमान में भी दर्ज की गई।

विज्ञापन

शून्य पहुंची दृश्यता

UP: Warning of dense fog in the state on Monday, visibility may be zero in many districts, meteorological depa
घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

घने कोहरे की वजह से रविवार को प्रयागराज, आजमगढ़ और कुशीनगर में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। अमेठी, बलिया में 20 मी, वाराणसी और चुर्क में 50 मी. तो वहीं अलीगढ़, मुरादाबाद, चित्रकूट आदि में दृश्यता 100 मी. तक सिमट गई। मौसम विभाग ने रविवार को 50 से ज्यादा जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी किया है। अगले 3 से 4 दिनों तक समूचे प्रदेश में मध्यम से घने कोहरे व सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा और ठंड में बढ़ोतरी दिखेगी।

पांच डिग्री की गिरावट 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तरी पछुआ हवाओं के चलने से अगले 72 घंटे में रात के पारे में 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी। वहीं दिन में कोहरे की मौजूदगी और धूप मद्धिम होने की वजह से दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। 31 दिसंबर के बाद पछुआ हवाओं की गति में तेजी आएगी। इससे कोहरा छंटेगा और धूप खिलेगी। अगले कुछ दिन फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन

घना कोहरा छाने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से लकदक

UP: Warning of dense fog in the state on Monday, visibility may be zero in many districts, meteorological depa
श्रीनगर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
पहाड़ी राज्यों में हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान -8.0, गुलमर्ग में -8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री नीचे चला गया है। वहीं, हिमाचल में तांबो में न्यूनतम तापमान -12.3, कुकुमसेरी में -7.0 डिग्री दर्ज किया गया। शिमला में तापमान 3.4 डिग्री रहा।

हिमाचल में 340 सड़कें बंद, फंसे हैं सैकड़ों वाहन
हिमाचल में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा 340 सड़कें बंद हैं। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला और चंबा में सैंकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा भी बंद है। जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड में ऊंचाई वाले हिस्सों में लोग फंस गए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed