{"_id":"66fbb5dd232c30abbc03d371","slug":"up-vigilance-team-raided-on-officers-of-c-and-ds-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ मे विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति के मामलों में पांच अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ मे विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति के मामलों में पांच अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी
Tue, 01 Oct 2024 06:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:56 PM IST
सार
आय से अधिक संपित्त के मामले में विजिलेंस की टीम ने यूपी जल निगम की इकाई सी एंड डी एस (कंस्ट्रक्शन एंड डिज़ाइन सर्विसेज) के अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की है। विजिलेंस की टीम पांच अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ पहुंची है।
विज्ञापन
लखनऊ में पांच अभियंताओं के ठिकानों पर मारा छापा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज इकाई (सीएंडडीएस) के पांच अभियंताओं के ठिकानों पर मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्तियों के दस्तावेज, नगदी, जेवरात, बीमा, म्युचुअल फंड, कंपनियों में निवेश के प्रमाण मिले हैं। इसके अलावा कई बैंक खातों और लॉकर्स का भी पता चला है। इन सभी अभियंताओं के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति समेत 11 मुकदमे बीते कुछ माह के दौरान दर्ज किए थे, जिसके बाद उनके ठिकानों पर छापा मारा गया है।
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने सहायक अभियंता व प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेन्द्र कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (मु0) सत्यवीर सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता अजय रस्तोगी, परियोजना प्रबंधक व सहायक अभियंता कमल कुमार खरबन्दा और सहायक अभियंता व प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण कुमार पटेल के ठिकानों पर छापे मारे।
विज्ञापन