{"_id":"6763b5f7df38863a70094e2c","slug":"up-vidhan-mandal-session-ruckus-in-up-vidhansabha-over-amit-shah-remark-on-dr-ambedkar-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री के बयान पर बवाल: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पास, कार्यवाही स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री के बयान पर बवाल: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पास, कार्यवाही स्थगित
Thu, 19 Dec 2024 12:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:13 PM IST
सार
यूपी विधानसभा में गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। इसी बीच अनुपूरक बजट पास कर लिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी विधानमंडल सत्र की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। बृहस्पतिवार को कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने गृहमंत्री अमित शाह के संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए गए बयान पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। सपा सदस्य विधानसभा में डॉ. आंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे थे। सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा होता रहा। हंगामे के बीच ही अनुपूरक बजट पास कर दिया गया और इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने अन्य सदस्यों से प्रश्न पूछने की अपील की लेकिन किसी ने भी सवाल नहीं पूछा। इस दौरान सदन की कार्यवाही हंगामे के बीच होती रही।
विज्ञापन
सपा सदस्य जय भीम और बाबा साहेब का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगा रहे हैं।
वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को विरोध प्रदर्शन करने और अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है पर ये सरकार तानाशाही तरीके से चल रही है।
विज्ञापन
#WATCH | Lucknow | UP Vidhan Sabha LoP, Mata Prasad Pandey says, "In a democracy, we have full right to protest and right to speech. But this government is working in an autocratic manner, that's why they try to restrict everything..." (18.12) pic.twitter.com/yEc6ED1XeK
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 19, 2024
यूपी विधानमंडल की कार्यवाही का आज चौथा दिन है।