फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Vice Presidential candidate Reddy said- even those parties which are not in India alliance should help me

यूपी: उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी बोले- जो दल इंडिया गठबंधन में नहीं वो भी करें मेरी मदद

Tue, 26 Aug 2025 07:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 26 Aug 2025 07:30 PM IST
सार

Justice B Sudarshan Reddy: उप राष्ट्रपति पद के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी मंगलवार को लखनऊ आए। यहां उन्होंने सभी दलों के सांसदों से वोट मांगे। 

विज्ञापन
UP: Vice Presidential candidate Reddy said- even those parties which are not in India alliance should help me
कांग्रेस और सपा नेताओं के साथ बी सुदर्शन रेड्डी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उप राष्ट्रपति पद के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सांसदों का समर्थन मांगने लखनऊ आए। यहां प्रदेश सपा मुख्यालय पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जो दल इंडिया गठबंधन में नहीं हैं, वे भी उनकी मदद को आगे आ रहे हैं। यह राजनीतिक नहीं, बल्कि संवैधानिक पद है, इसलिए सभी दल उनका समर्थन करें। वे संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव खड़े रहेंगे।

विज्ञापन


बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि विपक्षी दलों ने मुझ पर विश्वास रखकर उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना है। इसके लिए वे सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा, चुनाव में इंडिया गठबंधन के सभी दलों के साथ जो दल गठबंधन में नहीं हैं, वे भी मदद देने के लिए आगे आ रहे हैं। मैं उत्तर प्रदेश में सांसदों का समर्थन मांगने के लिए आया हूं।
विज्ञापन


रेड्डी ने कहा, उप राष्ट्रपति का कार्यालय राजनीतिक कार्यालय नहीं है। यह एक उच्च संवैधानिक कार्यालय और दायित्व है। संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि इसके साथ मेरी यात्रा 1971 में बार के साथ शुरू हुई थी। मैं संवैधानिक मूल्यों के साथ खड़ा हूं। मैं देश को भरोसा दिलाता हूं कि संविधान के साथ मेरी यात्रा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी उम्मीदवारी और समर्थन के लिए सपा समेत अन्य सभी राजनीतिक दलों का आभार प्रकट किया। कहा कि उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया और सपा संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव से बहुत कुछ सीखा है। सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे उनका समर्थन मेरिट (गुण-दोष) के आधार पर करें।

सल्वा जुडुम पर पहले ही रख चुका पक्ष

सल्वा जुडुम के खिलाफ उनके फैसले को लेकर भाजपा की आलोचनाओं पर कहा कि इस बारे में वे अपना पक्ष पहले ही रख चुके हैं। वे (भाजपा के नेता) इस मसले को लेकर एक धारणा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

उप राष्ट्रपति पद के लिए रेड्डी से अच्छा विकल्प नहीं : अखिलेश

UP: Vice Presidential candidate Reddy said- even those parties which are not in India alliance should help me
अखिलेश के साथ उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी। - फोटो : अमर उजाला।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आज जिन राजनीतिक परिस्थितियों में उप राष्ट्रपति पद का चुनाव हो रहा है और हम लोग जिस न्याय की लड़ाई लड़ रहे है, ऐसे में इस पद के लिए एक न्यायमूर्ति से अच्छा विकल्प कुछ नहीं हो सकता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी संविधान, कानून, न्याय, हक और विचारधारा की लड़ाई लगातार लड़ते रहे हैं। इस न्याय की लड़ाई में इनसे बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता है। हमें उम्मीद है जो न्याय के पक्षधर हैं, वे अन्तरात्मा की आवाज पर हमारे प्रत्याशी न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में वोट डालेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा उप राष्ट्रपति जैसे पद को एक विचारधारा विशेष में बांधना चाहती है। यह देश हित में नहीं है। इसलिए हम लोगों ने अपने अधिकारों का सदुपयोग करते हुए अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि बात हार या जीत की नहीं, सिद्धांत की है। जिस समय अन्तरात्मा की आवाज पर वोट पड़ेगा तो हमारे प्रत्याशी रेड्डी ऐतिहासिक वोटों से जीतकर उप राष्ट्रपति पद पर बैठेंगे।

राष्ट्रपिता को नमन कर प्रदेश के सांसदों में मांगा समर्थन

भारत के उपराष्ट्रपति पद के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी का एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। कांग्रेस मुख्यलाय में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के संदेश को जन जन तक पहुंचाना है। नफरत खत्म करनी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश का समर्थन मांग रहे हैं।

उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी आदि ने स्वागत किया। यहां से वह कांग्रेस प्रदेश मुख्यलाय पहुंचे। यहां सेवादल के मुख्य संगठक डा. प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में हुए सलामी दी गई। जस्टिस रेड्डी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव पर चर्चा की। 

इस दौरान सांसद किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य नेता मौजूद रहे। यहां वह करीब घंटेभर रुके। फिर कांग्रेस मुख्यालय आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल उन्हें सपा कार्यालय ले गए। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, आसिफ रिज़वी रिंकू, डॉ0 अमित कुमार राय, प्रो श्रवण कुमार गुप्ता, मुकेश सिंह चौहान, अंशू अवस्थी, प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत, वीरेन्द्र मदान, ओंकारनाथ सिंह, बृजेन्द्र सिंह आदि ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed