फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Vedam World receives School of the Year Award

UP:वेदम वर्ल्ड को मिला स्कूल ऑफ द ईयर अवॉर्ड, बच्चों को संस्कृति से जोड़ते हुए भविष्य के लिए किया जा रहा तैयार

Mon, 22 Sep 2025 08:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Sep 2025 08:46 PM IST
सार

इंडियन स्कूल अवॉर्ड्स 2025 के लिए देश के चुनिंदा संस्थानों के बीच से वेदम वर्ल्ड स्कूल को चुना गया है। यहां पर बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखते हुए उन्हें भविष्य की वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
UP: Vedam World receives School of the Year Award
- फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के वेदम वर्ल्ड स्कूल ने शिक्षा जगत में एक नई उपलब्धि हासिल की है। स्कूल को स्कूल ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय की उस विशेष कार्यशैली का परिणाम है जिसमें भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़े मूल्य, आधुनिक शिक्षा की गुणवत्ता, अत्याधुनिक व्यवस्था और वैश्विक दृष्टिकोण को एक साथ पिरोया गया है। बड़ी बात ये है कि इंडियन स्कूल अवॉर्ड्स 2025 के लिए देश के चुनिंदा संस्थानों के बीच से वेदम को चुना गया है।

विज्ञापन


इस समारोह का आयोजन इंडियन स्कूल अवॉर्ड्स की ओर से लखनऊ के एक प्रतिष्ठान में हुआ। जहां विद्यालय के सह-संस्थापक आईआईटियन निखिल जैन ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस गौरवपूर्ण पल को लेकर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि स्कूल ऑफ द ईयर अवॉर्ड हमारे लिए केवल एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि हमारा विजन बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखते हुए उन्हें भविष्य की वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करना है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सफ़िया उस्मानी, प्रधानाचार्या उमा जोशी , निदेशक प्रधानाचार्या प्रियम शुक्ला भी उपस्थित रहीं ।
विज्ञापन


संस्कार और संस्कृति से जोड़ने का लक्ष्य
वेदम स्कूल का मूल सिद्धांत है कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित न होकर जीवन मूल्यों, संस्कार और संस्कृति से गहराई से जुड़ी हो। यहां प्रत्येक त्यौहार, परंपरा और लोकाचार को बच्चों के बीच नाट्य, संगीत, नृत्य व गतिविधियों के माध्यम से जीवंत किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल की ये हैं विशेषताएं
- यहां केजी से कक्षा दो तक किताबों से मुफ्त वॉल्डॉर्फ प्रेरित रचनात्मक शिक्षा दी जाताी है।
- कक्षा तीन से आठ तक प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षा व्यवस्था
- कक्षा नौ और 12 में आईआईटी व नीट जैसी परीक्षा की तैयारियों की जानकारी व उनका माड्यूल दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed