फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up-uttar-pradesh-budget-2021-news-in-hindi: UP Finance minister Suresh Khanna presented paperless budget for 2021-22.

UP Budget 2021: यूपी के वित्तमंत्री ने इस तरह पेश किया प्रदेश का पहला पेपरलेस बजट

Mon, 22 Feb 2021 01:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Feb 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
up-uttar-pradesh-budget-2021-news-in-hindi: UP Finance minister Suresh Khanna presented paperless budget for 2021-22.
विधानसभा में बजट पेश करते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala

यूपी सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए अपनी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर दिया है। इस बजट का आकार 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख रुपये है। बजट में 27 हजार 598 करोड़ 40 लाख (27,598.40 करोड़) रुपये की नई योजनाएं शामिल की गई हैं।

विज्ञापन


इस बार का बजट पेपरलेस होने के कारण भी चर्चा में रहा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में एप्पल के डेस्कटॉप पर अपना पूरा बजट भाषण पढ़ा। इसके लिए जब वह अपने घर से निकले तो बजट ब्रीफकेस के साथ पूजा की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
विज्ञापन


बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को बधाई दी और कहा कि यह एक लोककल्याणकारी बजट है। यह पहला मौका है जब पेपरलेस बजट पेश किया गया। अब से हमारी कैबिनेट पेपरलेस हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बजट हर गांव को सड़क, हर खेत को पानी और हर हाथ को काम देने वाला है। इससे प्रदेश के सभी वर्गों का उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास की संभावनाओं को नई उड़ान देने वाला है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में युवाओं व किसानों का खास ध्यान रखा गया है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए अभ्युदय कोचिंग योजना की शुरुआत की गई है। वहीं, जिन मंडलों में राज्य विश्वविद्यालय नहीं हैं वहां राज्य विश्वविद्यालय खोले जाएंगे।


मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में आबकारी विभाग से 41500 करोड़ रुपये के राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश सरकार असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दो लाख रुपये तक की सामाजिक सुरक्षा व पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गांव में ओपेन जिम के साथ खेल के मैदान का निर्माण किया जाएगा जिससे कि युवाओं को अपने स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed