फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up-uttar-pradesh-budget-2021-news-in-hindi-CM Yogi Adityanath Press conference after presenting budget 2021-22

UP Budget 2021: हर घर को नल, हर खेत को पानी, हर हाथ को काम, हर गांव होगा डिजिटल : योगी

Mon, 22 Feb 2021 07:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Feb 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
up-uttar-pradesh-budget-2021-news-in-hindi-CM Yogi Adityanath Press conference after presenting budget 2021-22
मीडिया को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार का वर्ष 2021-22 का बजट 24 करोड़ लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला लोक कल्याणकारी, विकासोन्मुखी और सर्वसमावेशी बजट है। यह आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार करेगा। ईज ऑफ लिविंग को आसान करने के लिए बजट से हर घर को नल, हर घर को बिजली, हर गांव को सड़क, हर खेती को पानी और हर हाथ को काम और हर गांव को डिजिटल बनाने का संकल्प पूरा होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को वित्त मंत्री द्वारा वर्ष 2021-22 का बजट पेश किए जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की उत्कृष्ट लोकतांत्रिक भावनाओं से परिपूर्ण है। कोविड काल के बीच यह बजट प्रदेश में नई आशा, नई ऊर्जा और विकास की नई संभावनाओं को उड़ान देने का माध्यम बनेगा। उन्होंने देश के किसी राज्य में पहले पेपरलेस बजट पेश कर इतिहास रचने के लिए वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि हर गांव में ग्राम सचिवालय, कॉमन सर्विस सेंटर, बीसी सखी के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों को बैंकिंग सुविधा से जोड़ने, सामुदायिक शौचालयों में महिलाओं को रोजगार के प्रयास से महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन को नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन


किसान दुर्घटना बीमा में शामिल होंगे बटाईदर
सीएम ने कहा कि सीएम कृषक दुर्घटना बीमा योजना में अब किसान परिवार के कमाऊ सदस्य और बटाईदार शामिल रहेंगे। दुर्घटना में मृत्य होने पर उन्हें 5 लाख की सहायता दी जाएगी। असंगठित क्षेत्र के करीब एक करोड़ श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। एनीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना प्रारंभ की गई है। सभी मंडलों में सैनिक स्कूल और एक-एक राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। 16 असेवित जिलों में पीपीपी मॉडल से मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जाएगी। प्रयागराज में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। जल जीवन मिशन योजनाओं को विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृत स्कूलों गुरुकुल पद्वति से पढ़ाई
मुख्यमंत्री ने ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी विकास, अयोध्या और कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना सहित सिविल एविएशन के क्षेत्र में नई उड़ान भरने वाली नीतियां, पंचायत स्तर पर एनजीओ के सहयोग से निराश्रित गोवंश आश्रय के विकास और लखनऊ में जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के प्रस्तावों को प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि संस्कृत स्कूलों में गुरुकुल पद्वति से पढ़ाई होगी। बच्चों को आवास के साथ भोजन की व्यवस्था सरकार करेगी।

गोकुल ग्राम की तर्ज पर करेंगे गौ संरक्षण
सीएम ने कहा कि वाराणसी के गोकुल ग्राम की तर्ज पर गौसंरक्षण की योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। व्यापारियों को रिटर्न भरने का प्रशिक्षण देंगे। हादसे पर 10 लाख रुपये का कवर उपलब्ध कराया जाएगा। टेलीमेडिसन का दायरा बढाया जाएगा। असंगठित क्षेत्र के लगभग एक करोड़ श्रमिकों का पंजीकरण कर उन्हें 2 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी और प्रत्येक को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा।


पीपीपी मोड पर चलाएंगे बंद पड़ी कताई मिलें
सीएम योगी ने कहा, बंद पड़ी कताई मिलों को पीपीपी मोड पर चलाने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके लिए बजट प्रावधान किया है। ओडीओपी को प्रोत्साहित किया जाएगा। धार्मिक पर्यटन के संवर्धन की योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed