फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Uproar over power crisis in the capital; protesters beat up an operator and overturned tables and chairs a

UP: राजधानी में बिजली संकट को लेकर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने ऑपरेटर को पीटा, उपकेंद्र में घुसकर मेज-कुर्सी पलटी

Thu, 25 Jun 2026 07:24 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 25 Jun 2026 07:24 PM IST
सार

बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। तकनीकी खराबी के कारण कई इलाकों में घंटों बिजली बाधित रही। बाद में अधिकारियों और कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन
UP: Uproar over power crisis in the capital; protesters beat up an operator and overturned tables and chairs a
बिजली को लेकर मची त्राहि। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कृष्णानगर थाना क्षेत्र में बीते बुधवार को रात को बिजली संकट को लेकर न्यू आलमबाग उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर खूब बवाल हुआ। बिजली संकट से परेशान लोगों ने उपकेंद्र की निगरानी करने वाले ऑपरेटर को पीटा। बंद बिजली रात 12:45 बजे चालू हो गई, मगर फ्यूज व एबीसी जलने के कारण जिम्मेदार इंजीनियर व कर्मचारी बृहस्पतिवार सुबह छह बजे उपकेंद्र पर जागे। लोगों ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे कानपुर रोड, एलडीए कॉलोनी के सेक्टर बी, लोकबंध अस्पताल के आसपास, बरिगवां, कृष्णानगर, गोपालपुरी, सुभाषनगर, कनौसी सहित आसपास के इलाकों की बिजली बंद हो गई। 

विज्ञापन


10 मिनट दूसरे स्रोत से बिजली आई, लेकिन दोबारा रात 10:25 बजे फिर गायब हो गई, जो रात 12:30 बजे नहीं आ सकी। 9500 घरों में अंधेरा होने के कारण लोगों का एक झुंड आया और उपकेंद्र की निगरानी करने वाले ऑपरेटर मारने लगे।प्रदर्शनकारी उपकेंद्र में घुसकर मेज-कुर्सी उलट दी और संविदा कर्मियों से अभद्रता भी की। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे ऑपरेटर को पीटा था उनको फटकारा और एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


इससे बवाल करने वाले ढीले पड़े। पुलिस कर्मियों ने कहा, जब उपकेंद्र में बिजली नहीं, तो ऑपरेटर की गलती क्यों जो आप लोगों ने उसे मारा। उधर, कृष्णानगर इंसपेक्टर पीके सिंह ने बताया कि कर्मचारी ने उपद्रव व अभद्रता करने वालों के खिलाफ तहरीर नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

33 केवी लाइन में फॉल्ट से संकट

एसडीओ नीरज वर्मा ने बताया कि पहले मोहान रोड ट्रांसमिशन उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया। इसके बाद सरोजनीनगर ट्रांसमिशन उपकेंद्र से बिजली चालू की । कुछ देर बाद इस लाइन में भी खराबी आ गई। इससे उपकेंद्र बिजली के बिना हो गया। फॉल्ट को सही कराने में 33 केवी एसडीओ ने भी मदद की, जिससे सवा दो घंटे में बिजली चालू हो सकी।

अमीनाबाद में एबीसी जली

भीषण गर्मी के कारण बृहस्पतिवार को अमीनाबाद उपकेंद्र के दो इलाकों में एबीसी जलने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। एबीसी जलने की घटनाएं पांडेयगंज व मशकगंज के हाता दुर्गा प्रसाद के पास सुबह हुई। दोनो जगहों पर एबीसी बदलकर एक घंटे में बिजली चालू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed