फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Updating mobile number in Aadhaar card becomes expensive

यूपी : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराना हुआ महंगा, जानें अब कितना शुल्क देना होगा

Mon, 06 Oct 2025 09:52 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 06 Oct 2025 09:52 PM IST
सार

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवाने, बदलवाने आदि अपडेट के शुल्क बढ़ा दी है। पहले इसके लिए 50 रुपये चार्ज लिया जाता था, जिसे अब 75 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
UP Updating mobile number in Aadhaar card becomes expensive
क्या आपने करवाया अपने आधार कार्ड को अपडेट? - फोटो : istock

विस्तार

लखनऊ में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवाने, बदलवाने आदि अपडेट के शुल्क बढ़ा दी है। पहले इसके लिए 50 रुपये चार्ज लिया जाता था, जिसे अब 75 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, आधार कार्ड में अपडेशन डाकघरों से किया जा रहा है। इसके लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में आवेदक जीपीओ व चौक प्रधान डाकघर सहित उपडाकघरों में पहुंचते हैं। डोर टू डोर सेवा के तहत भी नंबर अपडेट करवाए जाते हैं। 
विज्ञापन


इसी क्रम में आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने की फीस बढ़ा दी गई है। आधार में नाम, पता और बायोमेट्रिक्स अपडेट के लिए भी शुल्क बढ़ाया गया है। पहले इसके लिए 100 रुपये शुल्क लगता था, जिसे अब 125 रुपये कर दिया गया है। हालांकि, बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट कराना निशुल्क है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर अधीक्षक डाकघर सचिन चौबे ने बताया कि शुल्क को लेकर समय-समय पर बदलाव होते रहे हैं। पहले आधार से मोबाइल नंबर लिंक कराने पर 40 रुपये लिए जाते थे, जिसे बाद में 50 किया गया। अब यह चार्ज 75 रुपये कर दिया गया है।


3200 आधार में नंबर हुए अपडेट
डाकघर व डोर टू डोर सर्विस के तहत आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने वालों की संख्या अच्छी-खासी है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले एक साल में 32 सौ से अधिक आधार में मोबाइल नंबर अपडेट किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed