{"_id":"610c1546db0db778982946bc","slug":"up-university-colleges-will-open-with-50-percent-capacity-remaining-50-percent-students-will-join-online-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी, प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी, प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Thu, 05 Aug 2021 10:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:22 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच अगस्त से महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई। उच्च शिक्षा विभाग ने विवि और महाविद्यालय खोलने की गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 16 अगस्त से विश्वविद्यालय और महाविद्यालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। प्रतिदिन 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को विवि और महाविद्यालय बुलाया जाएगा जबकि शेष विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास के जरिये पठन-पाठन कराया जाएगा। उधर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच अगस्त से महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई। उच्च शिक्षा विभाग ने विवि और महाविद्यालय खोलने की गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने गत दिनों 16 अगस्त से महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। 16 अगस्त से स्नातक द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू होगी। भीड़ से बचने के लिए दो पालियों में भी कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है। विद्यार्थी को किस दिन कक्षा में उपस्थित होना है और किस दिन उनकी ऑनलाइन क्लास होगी इसकी जानकारी दी जाएगी। छात्रावासों की मैस में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन