फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Two types of weather prevail in the state, with heatwave-like conditions in Bundelkhand; severe storms and

यूपी: प्रदेश में दो तरह के मौसम, बुंदेलखंड में लू जैसे हालात; इन जिलों में भीषण आंधी- बारिश; कई लोगों की मौत

Wed, 13 May 2026 09:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 13 May 2026 09:51 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम के दो अलग-अलग रंग बुधवार को देखने को मिले। प्रदेश में कई जिलों में जहां लू चली तो कुछ जिलों में आंधी के साथ ओले गिरे। 

विज्ञापन
UP: Two types of weather prevail in the state, with heatwave-like conditions in Bundelkhand; severe storms and
कई जिलों में आंधी के साथ हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में जहां आंधी और बारिश ने मौसम सुहाना किया, वहीं बुंदेलखंड समेत दक्षिणी जिलों में तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल किेया। बांदा 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। झांसी, प्रयागराज और हमीरपुर समेत कई जिलों में भी भीषण तपिश और गर्मी का प्रकोप रहा।
विज्ञापन


वहीं बरेली, मेरठ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच, अमेठी, कानपुर और राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इनमें से कई इलाकों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार से प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान आंधी या बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। 16 मई से बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में लू चलने और तपिश बढ़ने की संभावना है।

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

बांदा- 45.4 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 44.5 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 43.5 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर- 43.2 डिग्री सेल्सियस
उरई- 41 डिग्री सेल्सियस

तूफान ने बरपाया कहर, चार की मौत

यूपी के उन्नाव जिले में 20 मिनट के तूफान ने जमकर कहर बरपाया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में चार लोगों की मौत हो गई। आसीवन थानाक्षेत्र के बाबाखेड़ा निवासी अंश (9) पुत्र जगदीश भी अन्य बच्चों के साथ वहीं खेल रहा था। दोपहर करीब दो बजे अचानक से आई तेज आंधी से पास में खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ अंश पर गिरने के साथ अन्य बच्चों को भी चपेट में ले लिया। घटना की अंश की दबकर मौत हो गई। साथ ही बरहाखुर्द गांव निवासी रजेपाल (42) और मकबूलखेड़ा निवासी अमित (30) पुत्र लक्ष्मण उसी में दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईड्रा की मदद से पेड़ उठवाकर सभी को बाहर निकलवाया और मियागंज सीएचसी भेजा।

दही थानाक्षेत्र के सिंघूपुर गांव निवासी रामआसरे (70) के गांव के बाहर खेत हैं। खेत में आम का पेड़ लगा था। बुधवार को वह खेत पर ही थे, तभी आई तेज आंधी से आम का पेड़ उन्हीं पर गिर गया और उसी के नीचे दब गए। घटना का पता चलने पर बेटा रविशंकर पिता को जिला अस्पताल लेकर गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी क्षेत्र के पोंगहा गांव में सियाराम पुत्र कन्हई व मैता में विनोद कुमार पुत्र रामनरेश पर दीवार गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed