फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Two IAS and eight PPS officers transferred in the state, find out who... where they got posted.

यूपी : प्रदेश में दो आईएएस और आठ पीसीएस इधर से उधर, जानिए किसको...कहां मिली तैनाती

Thu, 20 Nov 2025 08:38 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 20 Nov 2025 08:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया। रमेश कुमार और शीलधर सिंह यादव के विभाग बदल दिए गए।

विज्ञापन
UP: Two IAS and eight PPS officers transferred in the state, find out who... where they got posted.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को दो आईएएस और आठ पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव रमेश कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भेजा गया है। जबकि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात शीलधर सिंह यादव को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं पीसीएस अफसरों के तबादले में इटावा के एसडीएम हरी प्रताप सिंह को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण भेजा गया है। प्रतीक्षारत चल रहे अरविंद कुमार मिश्रा को नोएडा में एसडीएम बनाया गया है। नवनियुक्त विशाल सारस्वत को अंबेडकरनगर में ट्रेनी एसडीएम बनाया गया है। राजस्व परिषद से संबद्ध चल रहे चार अधिकारियों को तैनाती दी गई है। 
विज्ञापन


स्वाति शुक्ला को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में उपनिदेशक, प्रतीत त्रिपाठी को रामपुर में एसडीएम, संतोष कुमार ओझा को मिर्जापुर में एसडीएम और विवेक राजपूत को रायबरेली में एसडीएम बनाया गया है। इसके अलावा बदायूं में तैनात प्रियंका को नोएडा में एसडीएम (न्यायिक) बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed