{"_id":"6a32d20b330d3c07db0a8edb","slug":"up-two-executive-officers-from-hardoi-suspended-on-charges-of-bribery-departmental-action-ordered-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घूसखोरी के आरोप में हरदोई के दो अधिशासी अधिकारी निलंबित, विभागीय कार्रवाई का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घूसखोरी के आरोप में हरदोई के दो अधिशासी अधिकारी निलंबित, विभागीय कार्रवाई का आदेश
Wed, 17 Jun 2026 10:27 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:27 PM IST
सार
शाहाबाद नगर पालिका परिषद में तैनात अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर को घूस लेने के आरोप में निलंबित किया गया है। अधिशासी अधिकारी नीलाव शल्या को एक ठेकेदार से भुगतान के बदले कमीशन एवं घूस लेने से संबंधित वीडियो वायरल होने तथा एफआईआर दर्ज होने पर निलंबित किया गया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घूसखोरी के आरोप में स्थानीय निकाय विभाग ने हरदोई में तैनात दो अधिशासी अधिकारियों कृष्ण कुमार सोनकर और नीलाव शल्या को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
निदेशक, स्थानीय निकाय अनुज कुमार झा ने बताया कि हरदोई की शाहाबाद नगर पालिका परिषद में तैनात अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर को घूस लेने के आरोप में निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई एडीएम (न्यायिक) एवं प्रभारी अधिकारी (स्थानीय निकाय) तथा नगर पालिका परिषद शाहाबाद के अध्यक्ष द्वारा दी गई सूचनाओं के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
इसी तरह बिलग्राम नगर पालिका परिषद में तैनात अधिशासी अधिकारी नीलाव शल्या को एक ठेकेदार से भुगतान के बदले कमीशन एवं घूस लेने से संबंधित वीडियो वायरल होने तथा एफआईआर दर्ज होने पर निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में डीएम हरदोई और संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट के तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन