फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Two CBN inspectors and nursing home operator arrested in Rs 10 lakh bribe transaction, caught red handed

यूपी: 10 लाख की घूस के लेनदेन में सीबीएन के दो निरीक्षक और नर्सिंग होम संचालक सहित छह गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 09:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Aug 2025 09:15 AM IST
सार

CBI arrests: सीबीआई ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) के दो निरीक्षकों और एक नर्सिंग होम संचालक को 10 लाख रुपये की घूस का लेन-देन करते गिरफ्तार किया। अब तक छह की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
UP: Two CBN inspectors and nursing home operator arrested in Rs 10 lakh bribe transaction, caught red handed
सीबीआई ने की छापेमारी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीबीआई ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) के दो निरीक्षकों और एक नर्सिंग होम संचालक को 10 लाख रुपये की घूस का लेन-देन करते हुए मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों निरीक्षक महानगर स्थित सीबीएन कार्यालय में नर्सिंग होम संचालक से घूस ले रहे थे, जहां पहले से मुस्तैद सीबीआई की टीम ने तीनों को पकड़ लिया। देर शाम तक सीबीआई की टीम सीबीएन के कार्यालय और आरोपी निरीक्षकों के आवास पर छापा मारकर छानबीन कर रही थी। इधर सीबीआई की टीम ने बुधवार को उन दो बिचौलियों को भी गिरफ्तार कर लिया है जिनके माध्यम से यह डील चल रही थी। अब तक इस मामले में छह गिरफ्तारी हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि सीबीआई को विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि सीबीएन के निरीक्षक महिपाल सिंह अपने साथी निरीक्षक रवि रंजन के साथ मिलकर जानकीपुरम स्थित देवा नर्सिंग होम के संचालक गयासुद्दीन अहमद से 10 लाख रुपये की घूस लेने वाले हैं। दरअसल, महिपाल सिंह ने बीते दिनों प्रतिबंधित दवा कोडीन सिरप की खेप के साथ रोशन लाल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ में गयासुद्दीन को भी सिरप बेचने की जानकारी सामने आई थी।
विज्ञापन


 इसके बाद निरीक्षक महिपाल सिंह और रवि रंजन ने बिचौलिए सुनील जायसवाल के जरिए गयासुद्दीन और उनके बेटे काकूब से संपर्क किया और केस में उनका नाम नहीं शामिल करने के बदले 10 लाख रुपये की घूस मांगी। दोनों ने घूस की रकम नहीं मिलने पर उन्हें केस में फंसाने की धमकी दी। सीबीआई को सूचना मिली थी कि मंगलवार शाम गयासुद्दीन घूस की रकम देने सीबीएन कार्यालय जाएगा, जिसके बाद सीबीआई की टीम ने तत्पतरता दिखाते हुए सीबीएन कार्यालय पर छापा मारकर तीनों के पास से 10 लाख रुपये की रकम को बरामद कर लिया। सीबीआई ने महिपाल सिंह, रवि रंजन और गयासुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि काकूब और सुनील जायसवाल से पूछताछ की जा रही है। दोनों को देर रात गिरफ्तार किया जा सकता है। सीबीआई ने पांचों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप नारकोटिक्स आयुक्त का है कार्यालय
बता दें कि महानगर स्थित मंदिर मार्ग में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के उप नारकोटिक्स आयुक्त का कार्यालय है, जो वित्त मंत्रालय, राजस्व विभाग के अधीन आता है। मंगलवार शाम सीबीआई के छापे के दौरान हड़कंप मच गया। सीबीआई की टीम ने कार्यालय में सबके आने-जाने पर रोक लगा दी, जिसके बाद हर कमरे की गहनता से तलाशी ली गई। सीबीआई की टीम आरोपियों के सभी ठिकानों पर देर रात तक छानबीन कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed