फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Truck hits bike, mother and daughter die, teenager was riding bike

यूपी: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, किशोरी चला रही थी बाइक, ग्रामीणों ने किया ट्रक पर पथराव

Fri, 17 Nov 2023 06:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 17 Nov 2023 06:59 AM IST
सार

पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को लखनऊ जिले की सीमा पर पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बासूखेड़ा गांव के पास ट्रक पर पथराव भी किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ट्रक थाने लाई।

विज्ञापन
UP: Truck hits bike, mother and daughter die, teenager was riding bike
घटना के बाद जमा लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला व उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने ट्रक को दौड़ाकर पकड़ लिया और लेकर थाने आ रही थी, तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक पर पथराव भी किया। चालक को भी दबोच लिया गया है।

विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव की खुशबू (17) बाइक से अपनी मां शिवकली (48) व शिवकली की पोती सृष्टि (7) के साथ तीरगांव से दवा लेकर गांव के लिए निकली थी। इसी दौरान मीरापुर गांव के मोड़ पर ईंट-भट्ठे के एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक खुशबू चला रही थी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के लिए कॉल की, मगर करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने टेंपों से तीनों को सीएचसी सतरिख पहुंचाया, जहां शिवकली को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि परिजन यह मानने को तैयार नहीं थे और घायलों के साथ उन्हें भी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। शिवकली को यहां भी मृत घोषित कर दिया गया। कुछ देर बाद खुशबू ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सृष्टि को लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को लखनऊ जिले की सीमा पर पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बासूखेड़ा गांव के पास ट्रक पर पथराव भी किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ट्रक थाने लाई। पुलिस को मौके पर कोई हेलमेट नहीं मिला। सतरिख इंस्पेक्टर मुस्तकीम अहमद ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed