{"_id":"665b57eb5f94cfbe160da6ad","slug":"up-traveling-on-the-highway-becomes-expensive-toll-increased-from-rs-5-to-rs-25-will-be-implemented-from-th-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Toll Tax : यूपी में हाईवे पर यात्रा करना और महंगा, पांच से 25 रुपये तक बढ़ा टोल; आज रात से लागू होंगी नई दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Toll Tax : यूपी में हाईवे पर यात्रा करना और महंगा, पांच से 25 रुपये तक बढ़ा टोल; आज रात से लागू होंगी नई दरें
Sun, 02 Jun 2024 05:21 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:21 AM IST
सार
Toll rate increased: हाइवे पर फर्राटा भरना एक बार फिर महंगा होने जा रहा है। आज रात से यूपी के टोल प्लाजा में पांच से 25 रुपये तक अधिक चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
टोल प्लाजा। सांकेतिक चित्र।
विस्तार
एनएचएआई के नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को ज्यादा जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। एनएचएआई ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले कार, बस और ट्रक के लिए पांच से 25 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ा दिया है। वाहन चालकों से दो जून रात 12 बजे से बढ़ा हुआ टोल वसूला जाएगा। टोल प्लाजा पर नई रेट सूची चस्पा करा दी गई है।
विज्ञापन
एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों को बढ़ाया था। इसके लिए गजट भी जारी हो गया था। लोकसभा चुनावों को देखते हुए इस आदेश को स्थगित कर दिया गया। अब मतदान खत्म हो चुका है। इसको देखते हुए दो जून की रात 12 बजे से टोल टैक्स की दरें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर टोल बढ़ाए जाने के बाद सबसे कम टोल 45 रुपये और सबसे अधिक टोल 295 रुपये वसूला जाएगा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जिवाना टोल पर सबसे कम 90 रुपये और सबसे अधिक 890 रुपये टोल वसूला जाएगा। झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते झांसी आने वाले वाहनों को सेमरी टोल प्लाजा पर पांच से पंद्रह रुपये अधिक चुकाने होंगे।
विज्ञापन