{"_id":"63a73adeedf57c730a0593a0","slug":"up-transport-minister-instructs-ensure-safety-standards-are-followed-in-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: परिवहन मंत्री का निर्देश- कोविड-19 रोकने को रोडवेज बसों में सुरक्षा मानकों का पालन हो सुनिश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: परिवहन मंत्री का निर्देश- कोविड-19 रोकने को रोडवेज बसों में सुरक्षा मानकों का पालन हो सुनिश्चित
Sat, 24 Dec 2022 11:16 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:16 PM IST
सार
कोविड-19 के दृष्टिगत बसों/ बस स्टेशनों पर सावधानी बरतने और यात्रियों को मास्क का प्रयोग करने हेतु बसों में स्टीकर, बस स्टेशनों पर फ्लेक्स बोर्ड,पोस्टर एवं पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम से घोषणा के द्वारा जागरूक करने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए यूपी सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड-19 के नए वेरिएंट बीएफ .7 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए निगम की बसों में कोविड सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने बताया कि उक्त निर्देशों के अनुपालन में सभी क्षेत्रीय/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है। कोविड-19 के दृष्टिगत बसों/ बस स्टेशनों पर सावधानी बरतने और यात्रियों को मास्क का प्रयोग करने हेतु बसों में स्टीकर, बस स्टेशनों पर फ्लेक्स बोर्ड,पोस्टर एवं पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम से घोषणा के द्वारा जागरूक करने की कार्यवाही की जाएगी। अभियान चलाकर यह कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन