{"_id":"676ac365dd59b288140ebde1","slug":"up-transport-corporation-gave-new-year-s-gift-reduced-the-fare-of-janrath-buses-reduction-by-this-much-perc-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: परिवहन निगम ने दिया नए साल का तोहफा, घटाया गया जनरथ बसों का किराया, इतने प्रतिशत की हुई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: परिवहन निगम ने दिया नए साल का तोहफा, घटाया गया जनरथ बसों का किराया, इतने प्रतिशत की हुई कमी
Tue, 24 Dec 2024 07:54 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 24 Dec 2024 07:54 PM IST
सार
Janrath bus fares: नए साल पर यूपी के परिवहन निगम ने यात्रियों को तोहफा दिया है। वातानुकूलित जनरथ सेवाओं के किराये में 20 फीसदी की कमी की गई है।
विज्ञापन
यूपी जनरथ बसों का किराया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशती पर परिवहन निगम ने यात्रियों को तोहफा दिया है। वातानुकूलित जनरथ सेवाओं में 20 फीसदी की कमी कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि वातानुकूलित जनरथ बस का किराया 25 दिसंबर से 1.63 रुपये प्रति किलोमीटर की जगह 1.45 रूपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इसके अलावा 2बाई 2 जनरथ बस सेवा का किराया 1.93 रूपये प्रति किलोमीटर से घटाकर 1.60 रूपये यात्री प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में लगेगी परिवहन प्रदर्शनी
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि महाकुम्भ-2025 में परिवहन विभाग की मेला क्षेत्र में प्रदर्शनी/स्टॉल लगाए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को विभाग की ओर से पाकेट कैलेंडर वितरित कराने, सड़क सुरक्षा से संबंधित आडियो एवं वीडियो सार्टफिल्म बनाकर प्रदर्शित कराने एवं आडियो जिंगल सुनाये जाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य मार्गों का चिन्हीकरण करते हुए सड़क सुरक्षा कोष से एलईडी स्क्रीनयुक्त पब्लिसिटी वैन के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों/यातायात नियमों का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन