{"_id":"65a1553c15fb40425d04ee2b","slug":"up-transfer-of-three-ias-officers-before-lok-sabha-elections-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लोकसभा चुनाव के पहले तीन आईएएस अधिकारी किए गए इधर से उधर, सूरज पटेल बने अमेठी के सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लोकसभा चुनाव के पहले तीन आईएएस अधिकारी किए गए इधर से उधर, सूरज पटेल बने अमेठी के सीडीओ
Fri, 12 Jan 2024 08:35 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 12 Jan 2024 08:35 PM IST
सार
फतेहपुर के सीडीओ सूरज पटेल को इसी पद पर अमेठी भेजा गया है। सीडीओ अमेठी सान्या छाबड़ा लंबी छुट्टी पर गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को तीन आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। फतेहपुर के सीडीओ सूरज पटेल को इसी पद पर अमेठी भेजा गया है। सीडीओ अमेठी सान्या छाबड़ा लंबी छुट्टी पर गई हैं। प्रतीक्षारत चल रहीं डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवर को चंदौली का सीडीओ बनाया गया है।
विज्ञापन
38 सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) बने उप निरीक्षक
डीजीपी मुख्यालय ने 38 सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) को उप निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत कर दिया है। डीजीपी मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक स्थापना अमृता मिश्रा ने इसका आदेश जारी किया है।
विज्ञापन