फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Transfer News : 131 block development officers transferred, 125 excise inspectors transferred

Mass Transfer : उत्तर प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड तबादले, जानिए किस विभाग में कितने हुए ट्रांसफर

Sat, 01 Jul 2023 01:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 01 Jul 2023 01:36 AM IST
सार

आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी. ने शुक्रवार को प्रयागराज कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में पूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए स्थानान्तरण नीति वर्ष 2023-24 में आने वाले 20 प्रतिशत सीमा तक के 125 आबकारी निरीक्षकों का तबादला कर दिया।

विज्ञापन
UP Transfer News : 131 block development officers transferred, 125 excise inspectors transferred
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश के तीस जिलों में नए बेसिक शिक्षा अधिकारियों समेत 98 शिक्षा विभाग के अधिकारियों के शुक्रवार को तबादले किए गए। इसमें सात मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक व दो प्रोन्नत अपर शिक्षा निदेशक भी शामिल हैं। इसके अनुसार बुद्धप्रिय सिंह को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) मुरादाबाद, विनय कुमार को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) बरेली, विनोद कुमार मिश्रा को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) गोरखपुर, संजय कुमार शुक्ल को उप प्राचार्य डायट बस्ती व प्रभारी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) बस्ती और संजय कुशवाहा को उप प्राचार्य डायट सहारनपुर व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) सहारनपुर का प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह सत्य प्रकाश त्रिपाठी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) गोरखपुर को इसी पद पर वाराणसी, गिरवर सिंह मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) बरेली को उप प्राचार्य डायट बागपत, शेषबाला वर्मा उप प्राचार्य डायट रायबरेली को इसी पद पर मिर्जापुर व प्रभारी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) मिर्जापुर बनाया गया है। वहीं प्रोन्नत हुए संजय यादव को अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रयागराज व प्रताप सिंह बघेल को निदेशक राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान लखनऊ व अतिरिक्त प्रभार सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का दिया गया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ 14 जिलों में नए डायट प्राचार्य व 11 जिलों में नए डायट उप प्राचार्य व दो दर्जन डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर तैनाती की गई है। इसी क्रम में 30 जिलों में नए बीएसए की तैनाती की गई है। इसमें प्रेमचंद्र यादव को बीएसए गोंडा, अखिलेश प्रताप सिंह को बीएसए सीतापुर, संजय कुमार तिवारी को बीएसए अमेठी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


131 खंड विकास अधिकारियों के तबादले
ग्राम्य विकास विभाग ने दो अलग अलग तबादला सूची जारी कर कुल 131 खंड विकास अधिकारियों के तबादले किए हैं। पहली सूची में 65 और दूसरी सूची में 66 खंड विकास अधिकारियों के तबादले किए हैं। खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी को प्रतापगढ़ से रायबरेली, अखिलेश कुमार मिश्र को आजमगढ़ से अयोध्या, निशा तिवारी को प्रतागढ़ से सुलतानपुर, देवेंद्र प्रताप सिंह को लखीमपुर खीरी से बाराबंकी, प्रीति तिवारी को लखीमपुर खीरी से सीतापुर, संदीप कुमार श्रीवास्तव को गाजीपुर से बाराबंकी और जितेंद्र प्रताप सिंह को रायबरेली से जौनपुर स्थानांतरित किया है। संदीप कुमार को जालौन से सीतापुर, सागर सिंह को बलरामपुर से फतेहपुर, मोनिका पाठक को अयोध्या से बाराबंकी, डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे को श्रावस्ती से बलरामपुर, वर्षा सिंह को गोंडा से रायबरेली, सपना अवस्थी को प्रयागराज से रायबरेली और दिनेश प्रताप सिंह को अंबेडकर से जौनपुर स्थानांतरित किया है।

इसी प्रकार संजीव कुमार गुप्ता को लखनऊ से बाराबंकी, प्रवीन जीत को बलिया से सीतापुर, श्रीश गुप्ता को प्रयागराज से सीतापुर, संदीप सिंह को सुलतानपुर से रायबरेली, राहुल कुमार पांडेय को महोबा से बहराइच, सतीश कुमार सिंह को कौशांबी से अंबेडकर नगर, वीरेंद्र प्रताप वर्मा को फतेहपुर से रायबरेली स्थानांतरित किया है। संदीप कुमार को बिजनौर से सीतापुर, दिनेश कुमार मौर्य को बलिया से अंबेडकर नगर, धर्मेंद्र कुमार को गाजीपुर से सीतापुर, हौसिला प्रसाद को पीलीभीत से अंबेडकर नगर, विनय कुमार को फतेहपुर से बाराबंकी और रवि प्रताप चौधरी को हमीरपुर से बलरामपुर तैनात किया है।

125 आबकारी निरीक्षकों का तबादला
आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी. ने शुक्रवार को प्रयागराज कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में पूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए स्थानान्तरण नीति वर्ष 2023-24 में आने वाले 20 प्रतिशत सीमा तक के 125 आबकारी निरीक्षकों का तबादला कर दिया। स्पाइस ग्राउण्ड व मुख्यालय के पदों को छोड़कर शेष सभी तबादले पहली बार मेरिट बेस्ड ऑनलाइन मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से किये गये। आबकारी आयुक्त ने बताया कि जिन आबकारी निरीक्षकों ने जिलों में तीन वर्ष व मंडल में सात वर्ष की सेवा पूरी कर ली थी, उनसे मानव सम्पदा पोर्टल पर तबादले के लिए ऑनलाइन 10 विकल्प मांगे गये थे। विकल्पों के आधार पर ही तबादले किये गये हैं।

नवपदोन्नत 67 उप जिलाधिकारियों को पदोन्नति मिली
प्रदेश सरकार ने नवपदोन्नत 67 उप जिलाधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। 67 तहसीलदारों को गत दिनों उप जिलाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया था। नियुक्ति विभाग ने फिलहाल उन्हें उनके वर्तमान जिले में ही उप जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

मिथिलेश कुमार को उप जिलाधिकारी राजस्व परिषद, अभय कुमार सिंह को उपजिलाधिकारी बलरामपुर, राम प्यारे को श्रावस्ती, राजकुमार पांडेय द्वितीय को अयोध्या, संजय कुमार राय को श्रावस्ती, ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सीतापुर में उप जिलाधिकारी पद पर तैनात किया है। अभिनव पाठक को रायबरेली, अरविंद कुमार मिश्र को सुलतानपुर, मीनाक्षी को लखनऊ ऋचा सिंह को रायबरेली, मनीष कुमार को सीतापुर, चंद्रकांत त्रिपाठी को बाराबंकी, शशिभूषण पांडेय को उपजिलाधिकारी एलडीए, अवधेश कुमार को बलरामपुर और सुनील कुमार द्वितीय पदोन्नति के बाद अंबेडकर नगर में उप जिलाधिकारी पद पर तैनाती दी है।

एडेड माध्यमिक विद्यालयों के 1193 प्रधान अध्यापकों का तबादला
शासन ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 1193 प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड (प्रधान अध्यापकों) के स्थानांतरण किए हैं। विभाग ने 2021 में संस्था प्रधान व अध्यापकों के आवेदन लिए थे। इस क्रम में न्यायालय के निर्देश व शासनादेश के बाद ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों में से वेटेज के आधार पर 356 संस्था प्रधान व अध्यापकों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि इसी क्रम में वर्तमान सत्र में लिए गए आवेदन में 951 आवेदन आए थे। इनको परीक्षण के बाद योग्य 837 संस्था प्रधान/ अध्यापकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए।

30 अधिशासी अभियंताओं के कार्यक्षेत्र बदले
देश में पावर कारपोरेशन में भी विभिन्न स्तर पर 100 से अधिक अभियंताओं के स्थानांतरण किए गए हैं। इसमें 30 अधिशासी अभियंताओं के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। विभिन्न विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशकों की ओर से जारी आदेश में स्थानांतरित होने वाले अभियंताओं को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के चार अधिशासी अभियंताओं को फील्ड से हटाकर मुख्यालय में जिम्मेदारी दी गई है।

15 अवर अभियंताओं के तबादले 
सिंचाई विभाग में इस बार तबादलों का दौर कम चला। देर शाम तक सिविल के 15 अवर अभियंताओं के तबादलों की सूची जारी की गई। पिछले साल विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले हुए थे। पशुपालन विभाग में देर रात तक 300 पशु चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के तबादलों पर मंथन चलता रहा। सूची शासन को भेज दी गई थी पर देर रात तक स्वीकृति का इंतजार होता रहा है। निदेशालय में भी देर रात तक अधिकारी जुटे रहे। बताया गया कि लिस्ट तो फाइनल हो गई है लेकिन बस उसे जारी करने की देर है।

कोषागार के 52 अफसरों के तबादले
तबादलों के क्रम में शुक्रवार को कोषागार अधिकारियों के ट्रांसफर की भी सूची जारी हो गई। कोषागार निदेशालय से जारी सूची में 52 अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। ग्राम विकास आयुक्त कार्यालय लखनऊ में तैनात वित्त एवं लेखाधिकारी वन्दना भारद्वाज को सिंचाई विभाग में इसी पद पर भेजा गया है। सिंचाई विभाग में कार्यरत वित्त एवं लेखाधिकारी राकेश कुमार तिवारी का ट्रांसफर कृषि निदेशालय में किया गया है। सिंचाई विभाग में वित्त एवं लेखाधिकारी विजय शंकर मौर्य अब पशुपालन निदेशालय देखेंगे। कृषि निदेशालय में तैनात रेनू शुक्ला को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय भेजा गया है। खादी ग्रामोद्योग से अरविन्द कुमार सिंह कृषि निदेशालय भेजे गए हैं। वित्तीय सांख्यकीय निदेशालय में तैनात मनीष सिंह को जिला पंचायत वाराणसी में वित्तीय परामर्शदाता के तौर पर ट्रांसफर किया गया है। कोषाधिकारी संजय चतुर्वेदी अब बेसिक शिक्षा गोंडा में जिम्मेदारी निभाएंगे। कोषाधिकारी कंचय पांडेय को ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय भेजा गया है। अग्निशमन निदेशालय में वित्त एवं लेखाधिकारी अमित कुमार सिंह का ट्रांसफर वित्तीय परामर्शदाता जिला पंचायत बाराबंकी के लिए किया गया है। गन्ना आयुक्त कार्यालय से नितेश मिश्रा का ट्रांसफर कलेक्ट्रेट कोषागार प्रयागराज किया गया है। बांदा में तैनात उदय सिंह को कलेक्ट्रेट कोषागार लखनऊ भेजा गया है। सुशील कुमार को बस्ती से लखनऊ ट्रांसफर किया गया है। संतोष श्रीवास्तव रायबरेली से कृषि निदेशालय लखनऊ भेजे गए हैं। अयोध्या के कोषाधिकारी शिशिर जायसवाल बेसिक शिक्षा विभाग कानपुर नगर भेजे गए हैं। वहीं शिवा त्रिपाठी का कानपुर देहात से वित्तीय सांख्यकीय निदेशालय लखनऊ ट्रांसफर किया गया है।

 

बलरामपुर अस्पताल समेत कई अस्पतालों के मुखिया बदले

स्थ्य विभाग में शुक्रवार रात तक करीब 182 चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सकों को स्थानांतरित कर दिया गया है। राजधानी लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों के निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक बदल दिए गए हैं। करीब 70 अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव डॉ. मन्नान अख्तर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजधानी में बलरामपुर अस्पताल के निदेशक की जिम्मेदारी स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक संचारी डॉ.एके सिंह को सौप दी गई है। यहां के निदेशक सेवानिवृत्त हो गए हैं। बलरामपुर अस्पताल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस)डॉ. जीपी गुप्ता को अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता बना दिया गया है। यही कार्यरत डॉ. रामकुमार अब मुख्य अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसके अलावा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी(सिविल)अस्पताल में सेवानिवृत्त होने वाले डॉ.आर पी सिंह की जगह अस्पताल के ही कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ.राजेश श्रीवास्तव को सीएमएस बना दिया गया है। महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक डॉ.रणजीत कुमार दीक्षित को बीआरडी हॉस्पिटल महानगर का सीएमएस बनाया गया है। वीरांगता अवंती बाई महिला चिकित्सालय की प्रमुख अधीक्षिका डॉ.अंजू दुबे को बनाया गया है। बाराबंकी जिला महिला अस्पताल में अस्पताल के ही डॉ.प्रदीप कुमार को वहीं पर सीएमएस बना दिया गया है।

केपीएम अस्पताल कानपुर में कार्यरत डॉ रामचंद्र यादव को यहीं पर सीएमएस बना दिया गया है। महानिदेशालय में निदेशक उपचार डॉ.केएन तिवारी को संचारी विभाग का अतिरिक्त कार्य सौपा गया है। इसी तरह विभिन्न जिलों में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों को भी प्रशासनिक एवम खुद के अनुरोध के आधार पर एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है।

34 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी हुए सेवानिवृत्त
लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में निदेशक और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे 34 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। सेवानिवृत्त होने वाले ज्यादातर चिकित्सा अधिकारियों का कार्यभार संबंधित अस्पताल के ही वरिष्ठ चिकित्सकों को सौंपी गई है। कुछ जगह नए चिकित्सा अधिकारी भी भेजे गए हैं।

225 अवर अभियंताओं के तबादले 
पीडब्ल्यूडी में 30 जून को 225 अवर अभियंताओं से विकल्प लेकर स्थानांतरण किए गए। प्रमुख अभियंता वीके श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यालय के विश्वेश्वरैया हॉल में स्क्रीन पर स्थानांतरण के विकल्प प्रस्तुत किए गए। वरिष्ठता के क्रम में अवर अभियंताओं ने स्थान का चयन किया।

गन्ना विभाग में तबादले, कई डीसीओ इधर से उधर

गन्ना विभाग में शासन ने तबादले किए हैं। कई जिलों के गन्ना विकास अधिकारियों (डीसीओ) को इधर से उधर किया है। इसके अलावा उप गन्ना आयुक्त एवं संयुक्त गन्ना आयुक्त के भी तबादले किए गए हैं। दर्जन भर गन्ना पर्यवेक्षक एवं गन्ना ज्येष्ठ निरीक्षकों के भी तबादले हुए हैं। 

जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश त्रिपाठी को बाराबंकी से सीतापुर, खुशीराम को शाहजहांपुर से पीलीभीत, हेमराज को रामपुर से बदायूं, रामकिशन को बदायूं से मुरादाबाद, संजय सिसौदिया को सीतापुर से मुजफ्फरनगर, सुनील कुमार सिंह को मऊ से गोंडा, जितेंद्र कुमार को पीलीभीत से सहारनपुर, शैलेश कुमार मौर्य को बहराइच से रामपुर, आनंद कुमार को देवरिया से बहराइच, सुशील कुमार को मथुरा से सहारनपुर, देवीपाटन के उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह को इसी पद पर मुरादाबाद, उप आयुक्त संजय गुप्ता को उप गन्ना आयुक्त अयोध्या, उप गन्ना आयुक्त रामवृक्ष को देवीपाटन, संयुक्त गन्ना आयुक्त अमर सिंह को मुख्यालय लखनऊ, गाजियाबाद से बीज उत्पादन अधिकारी निधि गुप्ता को हरदोई डीसीओ जबकि हरदोई डीसीओ सना अफरीन को डीसीओई गाजियाबाद बीज उत्पादन अधिकारी बनाया गया है।

लखनऊ समेत कई आईटीआई में नए प्रधानाचार्य
प्रदेश में शुक्रवार को चली तबादला एक्सप्रेस में व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने भी लखनऊ समेत कई आईटीआई के प्रधानाचार्य व संयुक्त निदेशकों की नई तैनाती की गई। इसके अनुसार राजकुमार यादव प्रधानाचार्य आईटीआई गाजियाबाद को इसी पद पर लखनऊ, प्रदीप अग्निहोत्री प्रधानाचार्य आईटीआई बहराइज को इसी पद पर बांदा, राकेश कुमार मौर्या प्रधानाचार्य आईटीआई बांदा को उप निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय लखनऊ, पीके श्रीवास्तव प्रधानाचार्य आईटीआई बस्ती को इसी पद पर बहराइच में तैनात किया गया है। 

वहीं सुनील कुमार श्रीवास्तव उप निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय को प्रधानाचार्य आईटीआई बस्ती, संजय सागर प्रधानाचार्य आईटीआई मैनपुरी को उपनिदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, राधेश्याम यादव प्रधानाचार्य आईटीआई हरदोई को इसी पद पर सुल्तानपुर, रोहित कुमार श्रीवास्तव उप निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय को प्रधानाचार्य आईटीआई हरदोई व रवि भूषण उपनिदेशक राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद अलीगंज को प्रधानाचार्य आईटीआई मैनपुरी में तैनात किया गया है। इसके साथ ही अनुदेशकों, फोरमैन आदि के भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed