फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Trainees of Chief Minister Abhyudaya Yojana will get tablets, instructions issued

यूपी : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के प्रशिक्षणार्थियों को मिलेंगे टैबलेट, निर्देश जारी

Wed, 09 Jun 2021 01:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Jun 2021 01:08 AM IST
सार

2.50 लाख रुपये वार्षिक पारिवारिक आय वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो 2.50 लाख से 6 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वालों को तरजीह दी जाएगी।

विज्ञापन
UP: Trainees of Chief Minister Abhyudaya Yojana will get tablets, instructions issued
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रशिक्षण ले रहे प्रतियोगियों को निशुल्क टैबलेट मिलेंगे। इनमें 2.50 लाख रुपये वार्षिक पारिवारिक आय वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो 2.50 लाख से 6 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वालों को तरजीह दी जाएगी। निशुल्क वितरण के लिए प्रत्येक मंडल में 500 निशुल्क टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में प्रमुख सचिव समाज कल्याण रवींद्र नायक ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।  

विज्ञापन


उन्होंने निदेशक समाज कल्याण को निर्देश दिए हैं कि जेम पोर्टल से टैबलेट खरीदे जाएं। इनके वितरण के लिए मंडल मुख्यालय में समारोह का आयोजन किया जाएगा। नायक ने कहा कि अगर जेम पोर्टल पर खरीद किसी तरह की कठिनाई आती है, तो एमएसएमई से गठित सेल के तकनीकी अधिकारियों से संपर्क किया जाए। उन्होंने बताया कि निशुल्क टैबलेट के लिए अभ्यर्थी को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में पंजीकृत होना चाहिए। 
विज्ञापन


मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है। पूर्व में हुई ऑनलाइन परीक्षा परिणाम के आधार पर वरीयता का निर्धारण किया जाएगा। समान अंक होने की स्थिति में कम आय वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि टैबलेट वितरण के लिए 50 प्रतिशत छात्र और 50 प्रतिशत छात्राओं को ही यह सुविधा मिलेगी। जिन अभ्यर्थियों के माता-पिता नहीं हैं, उनको वरीयता मिलेगी। उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त लखनऊ, मंडलवार अभ्यर्थियों का पूर्ण विवरण और वरीयता सूची उपलब्ध कराएंगे। अगर किसी मंडल में 500 अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो ऐसी स्थिति में  निदेशक समाज कल्याण लक्ष्यों का पुन: निर्धारण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed