फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Traders worried... said - 3% GST on gold and silver should be removed, import duty should be zero

UP: व्यापारी परेशान... बोले- सोने-चांदी पर 3% जीएसटी हटे, आयात शुल्क शून्य हो, नहीं तो खत्म हो जाएगा व्यापार

Tue, 20 Jan 2026 10:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jan 2026 10:56 PM IST
सार

सोने-चांदी की बेकाबू कीमतों से बाजार ठप हो गया है। इससे परेशान व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजा है।
 

विज्ञापन
UP: Traders worried... said - 3% GST on gold and silver should be removed, import duty should be zero
- फोटो : amarujala.com

विस्तार

पिछले एक साल से लगातार बढ़ती सोने और चांदी की कीमतों से सराफा व्यापारी गहरी चिंता में हैं। इस संबंध में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजकर सोने-चांदी पर 3 प्रतिशत जीएसटी हटाने या घटाकर एक प्रतिशत करने, आयात शुल्क शून्य करने और एमसीएक्स में सट्टेबाजी पर सख्त नियंत्रण लगाने की मांग की है। इसके साथ ही शादी के गहनों को विशेष राहत श्रेणी में रखने या वाहन और मकान की तरह ईएमआई श्रेणी में शामिल करने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन


चौक सराफा एसोसिएशन के महामंत्री एवं ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के संयोजक विनोद माहेश्वरी ने बताया कि भारत के छोटे और मझोले सराफा व्यापारी भारी चिंता और पीड़ा के साथ यह पत्र लिख रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: मतदाता बनने के लिए फॉर्म भरने वालों की भी होगी मैपिंग, 2003 की वोटर लिस्ट से होगा मिलान; जानिए प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: 22 जनवरी से प्रदेश में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश और कोहरे को लेकर जारी हुआ अलर्ट


सोना 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.16 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुकी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो लोकल सराफा व्यापार समाप्त हो जाएगा और लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed