फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Toll fee of four expressways of the state will increase from April, it is expected to increase the fee by

यूपी:अप्रैल से बढ़ेगा प्रदेश के चार एक्सप्रेसवे का टोल शुल्क, पांच फीसदी शुल्क बढ़ाने का अनुमान; पड़ेगा ये असर

Tue, 18 Feb 2025 09:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 18 Feb 2025 09:03 PM IST
सार

Expressway in UP: हाइवे पर सफर करने वाले लोगों की जेब एक बार फिर भारी होने जा रही है। प्रदेश के प्रमुख चारों एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाले टोल मंहगे होंगे। 

विज्ञापन
UP: Toll fee of four expressways of the state will increase from April, it is expected to increase the fee by
यूपी के एक्सप्रेसवे में बढ़ेगा टोल टैक्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरना नए वित्त वर्ष से महंगा होगा। आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का टोल शुल्क नए वित्त वर्ष 25-26 में फिर बढ़ेगा। शुल्क बढ़ाने के लिए यूपीडा सलाहकार कंपनी का चयन करेगा। माना जा रहा है कि कम से कम 5 फीसदी टोल शुल्क बढ़ सकता है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव से टोल शुल्क में मामूली वृद्धि की गई थी। उप्र. एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी (यूपीडा) द्वारा संचालित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल शुल्क में खास वृद्धि नहीं की गई थी। तब अधिकांश बोझ भारी वाहनों पर डाला गया था। दो पहिया, तीन पहिया, कार जैसे हल्के वाहनों को इससे मुक्त रखा गया था।
विज्ञापन


 यूपीडा अब इन तीनों के अलावा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के टोल शुल्क में भी वृद्धि की तैयारी कर रहा है। इस लिंक एक्सप्रेसवे को अप्रैल में वाहनों के लिए खोला जाएगा। मार्च में इसके उद्घाटन की तैयारी है। बता दें, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का औसत टोल शुल्क आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की तुलना में सबसे ज्यादा है। महंगे शुल्क के मामले में इन तीनों में गोरखपुर दूसरे नंबर पर है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक तरफ का प्रति किलोमीटर औसत शुल्क 9.24 रुपये और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर प्रति किलोमीटर औसत टोल 8.63 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर बढ़ता है शुल्क
एक्सप्रेसवे का टोल शुल्क एक अप्रैल से थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर बढ़ाया जाता है। नई दरों की गणना के लिए यूपीडा ने सलाहकार कंपनियों को आमंत्रित किया है। टोल शुल्क की नई दरों की गणना एक तरफ यात्रा, रिटर्न यात्रा और मासिक पास के आधार पर की जाएगी। वर्तमान टोल मैट्रिक्स के आधार पर चारों एक्सप्रेसवे की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed