फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Today there is intense sunshine and humidity in many districts, the weather will take a U-turn from tomorr

यूपी: आज कई जिलों में तीखी धूप और उमस, कल से मौसम लेगा यू-टर्न; इन 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Sat, 28 Jun 2025 08:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Jun 2025 08:20 AM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में बीते दिन दिनों से अच्छी बरसात नहीं हुई है। अवध के साथ पूर्वांचल के भी कुछ जिलों में मौसम गर्म रहा है। मौसम ये बदलाव 29 जून से दिखेगा। 

विज्ञापन
UP: Today there is intense sunshine and humidity in many districts, the weather will take a U-turn from tomorr
प्रदेश के कई हिस्सों में आज तेज धूप और गर्मी की चेतावनी है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में बीते दो-तीन दिन गर्मी और उमस के बीच बीते। उत्तर प्रदेश में 29 जून से एक बार फिर मानसूनी बारिश जोर पकड़ेगी। दक्षिणी हिस्से सोनभद्र से शुरू होकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए मुजफ्फरनगर, मेरठ, बरेली, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर समेत दस जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 40 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


मानसून के दाखिल होने के बाद से ही पूरब और पश्चिम दोनों हिस्सों में रुक रुक कर कहीं मामूली तो कहीं मध्यम बारिश का दौर जारी है। वहीं कुछ इलाकों में सिर्फ बूंदाबांदी या बादलों की आवाजाही से लोग मायूस हैं। उन्हें उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, ललितपुर, अगरा, मथुरा, मैनपुरी जैसे कई जिलों मैं हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान मौसमी परिस्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून के बाकी उत्तर पश्चिमी हिस्सों में भी पहुंचने के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं। 29 जून से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से सोनभद्र से मानसूनी बारिश फिर से जोर पकड़ेगी और प्रदेश के बाकी हिस्से में भी वर्षा की गतिविधियों में तीव्रता आएगी। रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर समेत कई पूर्वी और पश्चिमी जिलों में बिजली गिरने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Weather : बारिश और बाढ़ से देश में कई जगह तबाही, दिल्ली में आज भी आस; यूपी में कल से जोर पकड़ेगी मानसूनी बरसात

यहां है भारी बारिश की संभावना

शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
 

जम्मू-कश्मीर : चिनाब नदी ऊफान पर

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण चिनाब नदी उफान पर है। नदी जल स्तर बढ़ने से बगलिहार जलविद्युत परियोजना में पानी भर गया। डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) श्रीधर पाटिल ने स्थिति को स्वीकार किया और लोगों से नदियों और उफनती धाराओं से दूर रहने का आग्रह किया। 

राजस्थान : भारी बारिश से कई क्षेत्र जलमग्न

मानसून के प्रभाव से देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश हो रही है। राजस्थान में मूसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार को भी पूर्वी राजस्थान के विभिन्न जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। बांसवाड़ा जिले के सज्जानगढ़ में सबसे अधिक 130 मिमी हारिश हुई। जयपुर के बस्सी में भी 110 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed