फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Up to 50% discount on books, listen to audio book for free

Lucknow News: किताबों पर 50 फीसदी तक छूट, फ्री में सुनिए ऑडियो बुक

Sun, 29 Sep 2024 06:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Up to 50% discount on books, listen to audio book for free
लखनऊ। बलरामपुर गार्डेन में पुस्तक मेले के तीसरे दिन रविवार की छुट्टी होने की वजह से बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी पहुंचे। यहां कई स्टॉल पर किताबों पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी मिल रही है। इस दौरान कई पुस्तकों का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन


सुभाष पुस्तक भंडार से शरद चंद्र ने बताया कि उनके स्टॉल पर कई कॉर्नर बनाए गए हैं और एक काॅर्नर पर नई व पुरानी किताबों पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। इसमें कई किताबें दुर्लभ भी हैं जो आपको सिर्फ इसी मेले में मिलेंगी, वह भी बेहद कम कीमत पर। बच्चों के लिए हैरी पॉटर की किताबें बेहद कम कीमत पर मौजूद हैं। लोग छूट पर आयुर्वेद, महिला सशक्तीकरण की किताबें खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ अलग किताबें भी हैं जिन पर 20 प्रतिशत तक की छूट है।
विज्ञापन



ऑडियो बुक प्रकाशित कराने में भी 50 फीसदी की छूट

बुक ऑडियो पीडिया प्राइवेट लिमिटेड से राजीव यादव ने बताया कि उनके यहां किसी भी ऑडियो की किताब को पब्लिश कराने में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वहीं श्रोता ऑडियो बुक को फ्री में सुन सकते हैं। पूरा क्रेडिट लेखक का रहेगा। यह काम हम ग्लोबल स्तर पर दो साल से कर रहे हैं। 2500 से अधिक किताबों को हम प्लेटफॉर्म दे चुके हैं। लोगों के पास पढ़ने का समय कम रहता है तो उसे देखते हुए हमने किताबों की ऑडियो शुरू कर दी। हमारे पास बड़ी संख्या में विभिन्न भाषाओं के वाइस आर्टिस्ट मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed