फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Three youths were plotting to attack Indian and Israeli military bases, UP ATS arrested them

यूपी: भारत और इजरायल के सैन्य ठिकानों पर हमले की साजिश रच रहे थे तीन युवक, यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार

Sun, 20 Apr 2025 12:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Apr 2025 12:51 AM IST
सार

UP ATS: भारत और इजरायल के रक्षा प्रतिष्ठानों आदि पर फिदायीन हमले की साजिश रच रहे संभल और बिहार के तीन युवकों को यूपी एटीएस हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। 

 

विज्ञापन
UP: Three youths were plotting to attack Indian and Israeli military bases, UP ATS arrested them
यूपी एटीएस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया एटीएस पेज

विस्तार

भारत और इजरायल के रक्षा प्रतिष्ठानों पर फिदायीन हमले की साजिश रच रहे संभल और बिहार के तीन युवकों को यूपी एटीएस हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। तीनों अपने खतरनाक मंसूबों को पूरा करने का लिए युवाओं को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दे रहे थे। साथ ही, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भड़काऊ वीडियो भी पोस्ट करके आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मुस्लिम युवाओं को उकसा रहे थे।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो एटीएस ने संभल के ख्वास राय सराय और हिंदुपुर खेड़ा के साथ बिहार के पटना निवासी युवक को दबोच लिया है, हालांकि अभी उनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक घोषणा नही की गई है। 
विज्ञापन


उनके निशाने पर हिंदूवादी संगठनों के कुछ प्रमुख नेता भी होने के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं, जिसके बाद तमाम एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। तीनों से केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी पूछताछ कर रहे है। वह सोशल मीडिया पर भी हथियार चलाने का प्रशिक्षण संबंधी वीडियो भी पोस्ट कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर कुछ ग्रुप भी बनाए थे, जिसके जरिये युवाओं को जोड़ा जा रहा था। उनकी गतिविधियों पर खुफिया एजेसियां पैनी नजर रख रही थी। एटीएस जल्द इस आतंकी माड्यूल के कुछ अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद पूरे मामले का खुलासा करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed