फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Three Vande Sadharan Express are going to start, know the routes of the trains

यूपी: शुरू होने जा रही हैं 3 वंदे साधारण एक्सप्रेस, किराया साधारण, सुविधाएं होंगी लग्जरी, जानिए ट्रेनों के रूट

Fri, 13 Oct 2023 07:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 13 Oct 2023 07:08 AM IST
सार

यात्रियों की ओर से लगातार यह मांग उठाई जाती रही है कि सुविधाओं से लैस सस्ती व किफायती ट्रेनें चलाई जाएं, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
UP: Three Vande Sadharan Express are going to start, know the routes of the trains
बताया जा रहा है कि ट्रेनों के कोच नॉन एसी होंगे लेकिन उनमें बाकी सुविधाएं होंगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ से दिल्ली, गोरखपुर व वाराणसी के बीच जल्द ही तीन वंदे साधारण एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें जनरल क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर चलाई जाएंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि दीपावली से पहले ट्रेनों की घोषणा हो जाएगी।

विज्ञापन


रेलवे की ओर से देशभर में वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हाल ही में गोरखपुर से लखनऊ के बीच भी वंदे भारत शुरू की गई है, जिसका अच्छा रेस्पॉन्स आ रहा है। चूंकि वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक पर रेलवे को 120 से 130 करोड़ रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं, इसलिए इन अत्याधुनिक ट्रेनों में सफर करने पर यात्रियों को अधिक राशि खर्च करनी पड़ती है। ऐसे में सामान्य व निम्न आयवर्ग के यात्री वंदे भारत में सफर से वंचित रह जाते हैं। 
विज्ञापन


यात्रियों की ओर से लगातार यह मांग उठाई जाती रही है कि सुविधाओं से लैस सस्ती व किफायती ट्रेनें चलाई जाएं, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। रेलवे बोर्ड के एक अफसर ने बताया कि यात्रियों की मांग के दृष्टिगत जल्द ही वंदे साधारण एक्सप्रेस ट्रेनों को पटरी पर उतारा जाएगा, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रेलवे प्रशासन की ओर से देशभर में इन ट्रेनों को चलाया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि लखनऊ के हिस्से तीन ट्रेनें आ सकती हैं, जिसमें लखनऊ से दिल्ली, लखनऊ से गोरखपुर व लखनऊ से वाराणसी रूट के यात्रियों को आराम हो जाएगा। इन ट्रेनों के लिए समयसारिणी, किराया आदि पर भी मंथन किया जा रहा है।


एलएचबी होगा रैक
वंदे साधारण एक्सप्रेस ट्रेनों का रैक लिंक हाफमैन बुश एलएचबी क्लास का होगा, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इन बोगियों में आरामदायक सीटें, लाइटिंग, चार्जिंग पोर्ट, बेहतर शौचालय, पंखे आदि रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed