{"_id":"667d3e991832358a5c09be5a","slug":"up-three-pcs-officers-transferred-adm-removed-from-firozabad-on-sp-s-complaint-gets-posting-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले, सपा की शिकायत पर फिरोजाबाद से हटाए गए एडीएम को मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीन पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले, सपा की शिकायत पर फिरोजाबाद से हटाए गए एडीएम को मिली तैनाती
Thu, 27 Jun 2024 03:57 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:57 PM IST
सार
Three PCS officers transferred: यूपी में तीन पीसीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इनमें फिरोजबाद से हटाए गए एडीएम भी शामिल हैं। उन्हें बुलंदशहर में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
प्रदेश में चुनावों के बाद लगातार तबादले हो रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव के बाद यूपी में आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। गुरुवार को प्रदेश सरकार ने तीन वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। चुनाव के दौरान सपा की शिकायत पर फिरोजाबाद से हटाए गए अपर जिलाधिकारी (एडीएम) अभिषेक कुमार सिंह को बुलंदशहर में अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। विवेक कुमार मिश्रा को बुलंदशहर से गाजियाबाद एडीएम (एलए) के पद पर भेजा गया है। गाजियाबाद के एडीएम (एलए) शैलेंद्र भाटिया को यमुना अथॉरिटी में ओएसडी की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
मंगलवार को बदले गए थे आठ आईपीएस अधिकारी
मंगलवार को एक साथ आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए। इसमें ज्यादातर तबादले पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के तबादले हैं। शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार को आठ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया, जिनमें सात जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। बरेली में प्लॉट पर कब्जे को लेकर खुलेआम फायरिंग की घटना के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को हटा दिया गया है। उन्हें एसटीएफ का एसएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सहारनपुर के एसएसपी विपिन टांडा को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। इसी तरह मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीना को आजमगढ़ का एसपी बनाया गया है। आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य को बरेली का एसएसपी बनाया गया है। मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवान को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के एसपी सतपाल को मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है। चंदौली के एसपी डॉ. अनिल कुमार द्वितीय को प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। आगरा में एसपी रेलवे आदित्य लांग्हे का चंदौली का एसपी बनाया गया है।